The Lallantop

रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? नेहरा का जवाब सुन कोई ये दोबारा न पूछेगा!

2027 में वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है. Rohit Sharma और Virat Kohli वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं. इस पर पूर्व क्रिकेटर Ashish Nehra ने प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते नजर आएंगे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने कहा कि टीम में उनकी जगह के बारे में अभी कोई निश्चित निर्णय लेना जल्दबाज़ी होगी।
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्तमान में भारत की ODI टीम का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी उम्मीदें बनी हुई हैं।
  • इन दोनों खिलाड़ियों का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज में होगा, जो उनके प्रदर्शन और चयन पर असर डाल सकता है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं? ये मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है. करंट में दोनों प्लेयर टीम इंडिया के ODI सेट-अप का हिस्सा हैं. वे लगातार भारत के लिए वनडे मैच खेल रहे हैं. फिर भी, उनके वर्ल्ड कप फ्यूचर को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. हाल ही में पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा से पूछा गया क्या रोहित और विराट को 2027 की वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलेगी? सवाल के जवाब में नेहरा ने कहा, ‘दोनों प्लेयर को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलेगी या नहीं. इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.’

Advertisement
आशीष नेहरा का पूरा जवाब

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों प्लेयर टीम इंडिया की योजना का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं. उनका कहना है कि फॉर्म और परफॉर्मेंस से तस्वीर बदल सकती है. बड़े टूर्नामेंट से कुछ समय पहले भी स्थिति बदल सकती है. 13 महीने का समय काफी लंबा होता है. इसलिए वह रोहित और विराट के लिए किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर सकते.

आशीष नेहरा के मुताबिक,

Advertisement

'हमने देखा है कि सिर्फ इंडियन क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि दूसरे स्पोर्ट में भी 2-3 हफ्ते में स्थिति बदल जाती है. अगर रोहित और विराट अच्छा कर रहे हैं और फॉर्म में हैं, तो उन्हें क्यों नहीं मौका मिलना चाहिए? इन दोनों प्लेयर्स के मामले में किसी भी कोच या कैप्टन को डिसीजन लेना आसान नहीं होगा.'

उन्होंने आगे कहा,

'रोहित और विराट ने जो किया है उस पर हमें चर्चा करने की जरूरत नहीं है. 13 महीने का समय बहुत लंबा होता है. इसलिए अभी से यह कहना मुश्किल है कि रोहित शर्मा और विराट टीम में होंगे या नहीं. मेरा मानना है कि दोनों प्लेयर्स के लिए उम्र सिर्फ नंबर है. मैं अभी इनके बारे में कुछ भी निश्चित नहीं कह सकता.’

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली करियर के आखिरी फेज में हैं. फिर भी दोनों प्लेयर ODI में सेलेक्शन के लिए अपना दावा मजबूत कर रहे हैं. दोनों प्लेयर T2OI और टेस्ट से रिटायर हो चुके हैं. हिटमैन और किंग कोहली सिर्फ ODI फॉर्मेट खेलते हैं. उनका इरादा अगले साल ODI वर्ल्ड कप में खेलना है. साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाना है.

ये भी पढ़ें: एक ही दिन में दो मैच खेलेगी टीम इंडिया! दोनों में दिग्गज खिलाड़ी होंगे, पता है कैसे?

रोहित और विराट टच में हैं

मौजूदा समय में रोहित और विराट बेहतरीन टच में हैं. दोनों प्लेयर्स इस साल एक-एक सेंचुरी लगा चुके हैं. साल 2026 में विराट ने 384 और रोहित ने 379 रन स्कोर किए हैं. रोहित और कोहली इंग्लैंड टूर पर भारत की टीम इंडिया का हिस्सा थे. उस दौरान अटकलें लगाई गईं कि रोहित खराब परफॉर्मेंस के चलते रिटायमेंट ले सकते हैं. लेकिन, हिटमैन ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे Ro-Ko

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का अगला असाइनमेंट वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज है. इस सीरीज में दोनों प्लेयर एक्शन में दिखेंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी. सीरीज का पहला मैच 27 सिंतबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. 30 सितंबर को दूसरा ODI गुवाहाटी में होगा. जबकि, सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement