The Lallantop

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित कौन है?

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है.

Advertisement
post-main-image
टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित ने ली है. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित और हरमन संधू ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से ली है।
  • अनिल पंडित ने टाइगर श्रॉफ को पहले कई बार धमकी दी थी और माना जाता है कि वह लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का खास सदस्य है, जो अमेरिका में रहता है और पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मुंबई पुलिस की 15 टीमें फायरिंग की जगह से फरार तीन अज्ञात लोगों की तलाश में लगी हुई हैं, जबकि टाइगर श्रॉफ और ड्राइवर फिरदोस दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के मेंबर ने ली है. उसने धमकी दी है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. हालांकि, पुलिस ने हमले में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का हाथ होने पर कोई कॉमेंट नहीं किया है. लेकिन अनिल पंडित नाम के शख्स ने खुलकर इसकी जिम्मेदारी ली है. एक फेसबुक पोस्ट के जरिए पंडित ने कहा कि टाइगर श्रॉफ का जो ‘काम’ (फायरिंग) हुआ, उसकी जिम्मेदारी वो और हरमन संधू लेते हैं. 

Advertisement

उसने आगे लिखा कि टाइगर को फोन करके कई बार समझाया था लेकिन वो नहीं समझा. इसलिए आज बढ़िया से समझा दिया. आगे पंडित ने धमकी दी कि फिल्म इंडस्ट्री में जो भी उसकी बात नहीं सुनेगा. अगला नंबर उसी का होगा. 

f
फेसबुक पोस्ट कर ली जिम्मेदारी.

इस धमकी के बीच सवाल है कि ये अनिल पंडित है कौन? क्या सच में वो लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का आदमी है?

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये बात सही है कि अनिल पंडित बिश्नोई गैंग का मेंबर है. वह लॉरेन्स के सबसे खास लोगों में से है. फिलहाल, वो अमेरिका में रहता है. हरियाणा का रहने वाला अनिल पहले भी कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है. टाइगर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए उसने जिस दूसरे शख्स का नाम लिया, वो हरमन संधू भी विदेश में बताया जा रहा है. यानी दोनों ही देश से बाहर हैं. दोनों के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से मौजूद नहीं है. 

हालांकि, पुलिस ने हमले में दोनों की भूमिका पर कुछ नहीं कहा है. लेकिन मामले की छानबीन की जा रही है. मुंबई पुलिस की 15 टीमें इस पर काम कर रही हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, टाइगर पर बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी. तीनों मौके से फरार हो गए. उनकी तलाश की जा रही है. इस हमले में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. इनमें से एक टाइगर का ड्राइवर फिरदोस है. टाइगर खुद इस हमले में बाल-बाल बच गए. उनके पिता जैकी श्रॉफ की टीम ने बताया कि वो सुरक्षित और ठीक हैं. पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है.

वीडियो: जामिया मिलिया में छात्र प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हैं?

Advertisement

Advertisement