मध्य प्रदेश की अजनार नदी को दूसरी बार साफ करने के बाद 20 साल के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ 'बिट्टू तबाही' ने एक पोस्ट डाली है. पोस्ट ऐसी कि देखकर किसी का भी खून खौल जाए. दरअसल बीते दिनों बिट्टू ने दिन-रात मेहनत कर नदी की सफाई की. उनके काम को न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी पहचान मिली. एक बड़ी कंपनी 'द ओशन क्लीनअप' के CEO ने साथ काम करने का भी ऑफर दिया लेकिन बिट्टू अपने देश में ही रहे.
बिट्टू तबाही का नीला ड्रम चोरी हो गया, नदी में कचरा न फेंकने के लिए बनाया था डस्टबिन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अजनार नदी की सफाई कर चर्चा में आए पर्यावरण कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने नदी किनारे दो डस्टबिन रखे थे. उनके मुताबिक, इनमें से एक गायब हो गया है. उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि नदी किनारे फिर से प्लास्टिक और कचरा जमा होने लगा है.

अब एक बार फिर बिट्टू तबाही चर्चा में हैं. दरअसल, उन्होंने अजनार नदी के किनारे डस्टबिन रखवाए थे ताकि लोग पानी में कचरा न फेंकें. लेकिन, इनमें से एक डस्टबिन ही किसी ने चोरी कर ली.
अजनार नदी में फिर से फेंकने लगे कचरा16 अक्टूबर को बिट्टू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित अजनार नदी की हालत दिखाई गई है. महीनों तक की गई सफाई के बाद नदी काफी साफ थी लेकिन अब फिर से नदी किनारे प्लास्टिक की थैलियां और अन्य कचरा जमा होने लगा है.
वीडियो में बिट्टू ने बताया कि लोगों को नदी में कचरा फेंकने से रोकने के लिए उन्होंने नदी के किनारे एक पेड़ के पास दो डस्टबिन रखे थे. उन्हें उम्मीद थी कि लोग अपना कचरा फेंकने के लिए इनका इस्तेमाल करेंगे लेकिन, जब वो वापस आए तो वहां केवल एक ही डस्टबिन बचा था. दूसरा डस्टबिन किसी ने पार कर दिया था. वीडियो में बिट्टू कहते हैं,
मैंने ये डस्टबिन यहां अपने निजी इस्तेमाल के लिए नहीं रखे थे, बल्कि इसलिए रखे थे ताकि लोग कचरा सही तरीके से फेंक सकें और नदी दोबारा प्रदूषित न हो.
वीडियो के कैप्शन में बिट्ट लिखा,
फिर से कचरा फेंकने लगे थे लोगजनता की सुविधा के लिए रखे गए ड्रम भी चोरी हो गए.
कुछ समय पहले ही बिट्टू ने एक और वीडियो शेयर करके अपनी निराशा जताई थी. उन्होंने बताया था कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद नदी फिर से प्रदूषित हो गई है. इसके बाद, वे उस जगह पर वापस लौट आए थे ताकि फिर से सफाई शुरू कर सकें. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर नाराजगी जताई है. एक यूजर ने कहा कि कुछ लोग उन अच्छी चीजों के लायक ही नहीं हैं, जो उनके भले के लिए बनाई गई हैं.
(यह भी पढ़ें: 21 साल के बिट्टू तबाही ने अकेले नदी साफ कर दी, विदेश से नौकरी का ऑफर आ गया)
एक दूसरे यूजर ने सुझाव दिया कि कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. एक तीसरे यूज़र ने बिट्टू तबाही से पुलिस की मदद लेने और सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस जगह की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए तो उनकी सारी मेहनत फिर से बेकार जा सकती है.
वीडियो: अजणार नदी अकेले साफ करने वाले बिट्टू तबाही का वीडियो वायरल, नगर पालिका ने खोला सच









