The Lallantop

BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के संन्यास पर हुआ फैसला?

मुंबई में BCCI की रिव्यू मीटिंग हुई. इस मीटिंग में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा सीओई के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और बड़े फैसले लिए गए.

Advertisement
post-main-image
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बैठक के बाद फैसलों को लेकर जानकारी दी. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तीन सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक हुई जिसमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर और क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे।
  • बैठक का आयोजन इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के बाद हुआ क्योंकि खिलाड़ियों की चोटिलता बढ़ी थी और टीम के प्रदर्शन को लेकर चर्चा जरूरी थी।
  • बैठक में अगले एक साल का रोडमैप बनाया गया जिसमें खिलाड़ियों के आराम और 2027 विश्व कप की तैयारी के लिए अभ्यास योजना शामिल है।

इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के बाद से बीसीसीआई के रिव्यू मीटिंग की काफी चर्चा हो रही थी. आखिरकार तीन सितंबर को बैठक मुंबई में हुई. इस बैठक में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर, हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में क्रिकेट निदेशक वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए. इस बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने खुद बताया कि इस बैठक में किन-किन चीजों पर बात की गई.

Advertisement
1) अजीत अगरकर का एक्सटेंशन

देवजीत ने बताया कि चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया. वह शहर से बाहर थे. यह मीटिंग बहुत कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी. वह ऐसी जगह पर थे जहां हमारी पूरी कोशिश के बावजूद ऑनलाइन भी बैठक में शामिल नहीं हो सके. उन्होंने बताया कि बैठक में अगरकर के एक्सटेंशन को लेकर चर्चा नहीं हुई.

सैकिया ने यह भी कहा कि लक्ष्मण बीसीसीआई के क्रिकेट निदेशक नहीं बनने वाले हैं.

Advertisement
2) रोहित शर्मा का संन्यास

सैकिया ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर भी बात की. इसकी चर्चा काफी समय से है. सैकिया ने कहा कि रोहित के संन्यास की खबरें भी अफवाहें हैं. बोर्ड के सचिव ने कहा,

वह सभी मैच में शानदार खेल रहे हैं. तो आप और क्या चाहते हैं? पिछले मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) में उन्होंने 138 रन बनाए थे, फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? इसलिए मैं अटकलें लगाने वालों को कोई मसाला नहीं देना चाहता.

3) खिलाड़ियों के चोटिल होने पर चर्चा

पिछले कुछ समय में भारतीय खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे थे. इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि टीम मैनेजमेंट और सीओई के बीच तालमेल नहीं है. सैकिया ने इससे इनकार किया. उन्होंने कहा कि सीओई और सलेक्टर्स या टीम मैनेजमेंट के बीच कोई कम्युनिकेशन गैप नहीं है.

Advertisement

सैकिया ने यह जरूर माना कि एक साल में बहुत ज्यादा मैच खेले जा रहे हैं. इसी वजह से अगले एफटीपी (फ्यूचर टूर प्रोग्राम) में बोर्ड कुछ बदलाव और उपाय करेंगे. वह जल्द ही एफटीपी से जुड़े अधिकारियों से बात करेंगे और कोशिश करेंगे कि ऐसा शेड्यूल तैयार हो जिसमें सभी को पर्याप्त आराम मिले. साथ ही, सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड) में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने का पर्याप्त समय देने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Asian Games के दल में शामिल होंगे सेफगार्डिंग ऑफिसर, क्या होगा उनका रोल? 

भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसके बाद खिलाड़ी और बोर्ड की काफी आलोचना हुई. सैकिया ने कहा कि यूके दौरे पर चर्चा की गई. इस बात पर भी विचार किया कि अगले एक साल में उन्हें क्या करना है. इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है. कुछ जरूरी अभ्यास और तैयारियां करेंगे ताकि 2027 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहे.

4) एशियन गेम्स की व्यवस्था

बोर्ड की तरफ से यह भी दावा किया गया कि एशियन गेम्स में भारतीय टीमों को कोई परेशानी नहीं होगी. बीसीसीआई यह तय करेगा कि सभी क्रिकेटर्स को बेस्ट सुविधाएं मिलें. चाहे वह आयोजकों की तरफ से हों या फिर बोर्ड की तरफ से. साथ ही यह भी बताया कि रासिख सलाम, कार्तिक त्यागी और विक्की ओस्तवाल एशियन गेम्स के लिए टीम के साथ ट्रैवल करेंगे.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement