मानव सुथार का रेड बॉल क्रिकेट में कमाल जारी है. टीम इंडिया के लिए इंप्रेसिव शुरुआत करने वाले मानव इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. इस दौरान वो लगातार अपनी धारदार बॉलिंग से अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभा रहे हैं. 16 सितंबर को एक बार फिर उन्होंने वॉर्विकशर के लिए 5 विकेट झटके. उनकी इस शानदार बॉलिंग के कारण उनकी टीम ने एसेक्स को 8 विकेट से रौंद दिया. अब तक 5 में से 4 मुकाबले जीतकर वॉर्विकशर की टीम डिविजन वन जीतने के दावेदारों में शामिल हो गई है.
मानव का कहर जारी! काउंटी चैंपियनशिप में वॉर्विकशर की जीत के रहे हीरो
County Championship : टीम इंडिया के ऑलराउंडर Manav Suthar ने एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट झटके. इसके दम पर वॉर्विकशर ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया.

मुकाबले की पहली इनिंग्स में मानव को कोई विकेट नहीं मिला था. लेकिन, दूसरी इनिंग्स में उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग की. बाएं हाथ के स्पिनर ने 24 आवर में महज 75 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इसके कारण एसेक्स की टीम 189 रनों पर सिमट गई. वॉर्विकशर को जीत के लिए 133 रनों का टारगेट मिला. इसे उन्होंने 2 विकेट पर हासिल कर लिया.
वॉर्विकशर ने ये मुकाबला 26 ओवर में ही जीत लिया. टारगेट को चेज करते हुए जेन मलिक ने शानदार शुरुआत दिलाई. वहीं, डैन मूस्ली और सैम हेन ने टीम को फिनिश लाइन तक पहुंचाया. सुथार अब तक 5 चैंपियनशिप मुकाबलों में 26 विकेट चटका चुके हैं. इसमें दो 5 विकेट हॉल शामिल है. अभी हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया की श्रीलंका में मिली जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें : संजू होंगे बाहर, वैभव को अंतिम T20I में मिल सकता है मौका!
24 साल के मानव ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है. अपने डेब्यू मैच की पहली ही इनिंग्स में उन्होंने 6 विकेट झटककर खूब इंप्रेस किया. इसके बाद हाल ही में गॉल में हुए पहले टेस्ट मैच में उन्हाेंने दोनों पारी मिलाकर कुल 10 विकेट चटकाए. इसके साथ ही वो अवे टेस्ट में 10 विकेट झटकने वाले सबसे यंगेस्ट स्पिनर बन गए.
मैच में क्या हुआ?इस मुकाबले की बात करें तो, मानव का फाइफर ही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा. एसेक्स ने वॉर्विकशर को पहले इनिंग्स में ज्यादा लीड नहीं लेने दी थी. लेकिन, दबाव वाली दूसरी इनिंग्स में मानव ने क्रूशियल विकेट झटककर टीम की जीत लगभग पक्की कर दी. उन्होंने दूसरी इनिंग्स में 42 रन बनाने वाले पॉल वॉल्टर का विकेट लेकर टीम को बड़ा ब्रेक थ्रू दिलाया. इसके बाद डीन एल्गर को फंसाया. ये उनके करियर की अंतिम इनिंग्स थी. एल्गर को उन्होंने शॉर्ट लेग में लपकवाया. इसके बाद, मानव ने मैट क्रिचले, जॉर्ज बेल और अंतिम 3 में से दो बैटर्स का विकेट झटककर पूरी पारी को समेट दिया.
सुथार को क्रिस वोक्स का भी पूरा साथ मिला. वोक्स ने दूसरी इनिंग्स में 3 विकेट झटके. इसके कारण एसेक्स की पूरी टीम 189 रनों पर सिमट गई. 133 रनों के मिले टारगेट को वॉर्विकशर ने महज 26 ओवर में 2 विकेट पर पूरा कर लिया. ये टीम की 5 मुकाबलों में चौथी जीत है.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?










