संजू सैमसन (Sanju Samson) के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का कैप्टन कौन होगा? यह सवाल सबके जेहन में था. आईपीएल 2026 (IPL 2026) की नीलामी से कुछ दिन पहले, राजस्थान ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सैम करन (Sam Curran) के बदले संजू सैमसन को सीएसके (CSK) से ट्रेड किया था. RR ने जडेजा को 14 करोड़ रुपये में, जबकि सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये में ट्रेड किया. वहीं, संजू सैमसन 18 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे. यह आईपीएल हिस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेड रहा. संजू के सीएसके जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स नए कैप्टन की तलाश कर रहा था. वहीं, अब फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में राजस्थान रायल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे.
RR ने रियान पराग को बनाया कप्तान, यशस्वी और जडेजा को नहीं मिली जिम्मेदारी
Rajasthan Royals ने IPL 2026 के लिए नए कप्तान का नाम घोषित कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने नए कैप्टन का नाम फाइनल कर लिया है, सिर्फ अनाउंस किया जाना बाकी है.


राजस्थान रॉयल्स ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि रियान पराग आईपीएल 2026 में टीम के नए कप्तान होंगे. यह जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने एक्स पर शेयर की है. संजू सैमसन के सीएसके से जुड़ने के बाद पराग के नाम पर विचार चल रहा था. वह पहली भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं. 24 वर्षीय रियान पराग ने आईपीएल 2025 में संजू के चोटिल होने की वजह से टीम की कमान संभाली थी. बीते सीजन, उन्होंने 8 मैचों में कप्तानी की. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वह कप्तान के तौर पर ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहे. जिन 8 मैचों में रियान पराग ने कप्तानी की, उनमें से टीम सिर्फ 2 मैच जीत पाई.
रियान पराग उन कुछ प्लेयर्स में शामिल थे, जिनका इंटरव्यू हेड कोच कुमार सांगकारा ने उन्हें कप्तान बनाने से पहले किया था. उसके बाद यह तय हो गया था कि रियान ही राजस्थान के नए कप्तान होंगे. अब राजस्थान की टीम के हेड कोच और कैप्टन नए हैं. आईपीएल 2025 के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ लिया था. बीते सीजन द्रविड़ के रहते टीम का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा. आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते थे.
2019 से RR से जुड़े हैं रियानरियान पराग राजस्थान रॉयल्स से 2019 से जुड़े हैं. इसी साल उन्होंने टीम के लिए डेब्यू किया. वह अब तक 7 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. पिछले 2 सीजन से उन्हें सभी मैचों में खेलने का मौका मिला है. आईपीएल 2024 का सीजन उनके लिए अब तक बेस्ट रहा. इस सीजन में उन्होंने 149 के स्ट्राइक रेट से 573 रन स्कोर किए.
IPL में रियान की परफॉर्मेंसइंडियन प्रीमियर लीग में रियान पराग की परफॉर्मेंस बेहतर रही है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 84 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1566 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 94 रन है. आईपीएल में उनके नाम 4 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं. इतना ही नहीं, रियान पराग ने मौका पड़ने पर बॉलिंग में भी हाथ आजमाया है. आईपीएल में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए वह बैटिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके











.webp?width=275)



.webp?width=120)






