The Lallantop

पंत किस बात पर भावुक हुए? पंजाब से हार के बाद वीडियो वायरल

LSG की टीम ने इस सीजन पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे फिनिश किया. टीम पूरे सीजन में 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई. लगातार दूसरे सीजन में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची.

Advertisement
post-main-image
वीडियो में अपनी बात रखते-रखते पंत थोड़ा इमोशनल हो गए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच भी हारकर 14 मैचों में केवल 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे स्थान हासिल किया।
  • टीम के खराब प्रदर्शन और लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में न पहुँचने की स्थिति में कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व और बैटिंग फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं।
  • टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने अगले सीजन से पहले कप्तानी बदलने पर विचार करने का संकेत दिया है, जिससे पंत की कप्तानी खतरे में पड़ सकती है।

IPL 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ. टीम पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ आखिरी लीग मैच भी हार गई. मैच के बाद LSG के कप्तान ऋषभ पंत एक वीडियो में इमोशनल नजर आए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. पंत के लिए ये सीजन काफी खराब रहा है. बल्ले से भी वो टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके.

Advertisement

LSG की टीम ने इस सीजन पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे फिनिश किया. टीम पूरे सीजन में 14 मैचों में सिर्फ 4 मैच ही जीत पाई. लगातार दूसरे सीजन में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची. जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत की भूमिका और उनकी लीडरशिप पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

भावुक वीडियो वायरल 

सीजन खत्म होने के बाद ऋषभ पंत का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें पंत फैंस से टीम को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा,

Advertisement

“ये टीम के लिए बेहद कठिन सीजन रहा. लेकिन हम अगले साल मजबूती से वापसी की कोशिश करेंगे.”

वीडियो में अपनी बात रखते-रखते पंत थोड़ा इमोशनल हो गए. पंत के इस बयान को टीम पर बढ़ते दबाव और खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है.

Advertisement
पंत की कप्तानी पर सवाल 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 और 2026 में कुल 28 मुकाबले खेले. इसमें से 18 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी. पंत की कप्तानी के साथ-साथ उनकी बैटिंग पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं.

IPL 2026 में उन्होंने 312 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 28.36, और स्ट्राइक रेट 138 का रहा. पिछले दो सीजन में उनके बल्ले से कुल 581 रन निकले. स्ट्राइक रेट 135.74 का रहा. ये उनके ओवरऑल करियर के स्ट्राइक रेट से भी कम है.

एक समय T20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले पंत के लिए 2018 और 2019 का IPL सीजन बेस्ट रहा था. 2018 में उन्होंने 684 रन बनाए थे. जबकि 2019 के सीजन में उनके बल्ले से 488 रन निकले थे. इन दोनों ही सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 160 के ऊपर रहा था. लेकिन लखनऊ से जुड़ने के बाद उनकी फॉर्म में डेंट लग गया है.

अगले सीजन मे छिन सकती हैं पंत की कप्तानी 

LSG ने पंत को 27 करोड़ रुपये में साइन किया था. वो IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर थे. लेकिन अब उनकी कप्तानी और टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने भी कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं. 

मूडी के मुताबिक फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले कप्तान बदलने पर विचार कर सकती है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मूडी ने बताया था कि पंत के प्रदर्शन पर कप्तानी का प्रेशर दिख रहा है. उन्होंने माना कि टीम जैसा परफॉर्म करना चाहती थी, वैसे रिजल्ट्स नहीं मिले.

(ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे कुमार ऋषभ ने लिखी है)

वीडियो: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले ऋषभ पंत को दिग्गज क्रिकेटर ने क्या चेतावनी दे दी?

Advertisement