ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गॉल टेस्ट में बेहतरीन पारी खेली. उनके बल्ले से यह इनिंग उस वक्त आई, जब टीम को जरूरत थी. पंत भारत की दूसरी इनिंग में टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 66 रन बनाए. इस पारी के दौरान पंत ने टेस्ट क्रिकेट में पर्सनल अचीवमेंट हासिल किया. पंत ने गॉल में अपने टेस्ट करियर में 100 छक्के पूरे कर लिए. इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया है. साथ ही पंत ने एक और उपलब्धि हासिल की. टेस्ट क्रिकेट में दुनिया में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किया है.
ऋषभ पंत का बल्ला चला और दो रिकॉर्ड बन गए, छक्कों के मामले में पूरी दुनिया पीछे छूटी
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने श्रीलंका (Srilanka) के खिलाफ गॉल टेस्ट में पर्सनल अचीवमेंट हासिल किया है. उन्होंने केवल भारतीय खिलाड़ियों को ही नहीं, एक मामले में तो पूरी दुनिया के क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया है.

ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले बैटर्स के खास क्लब में शामिल हो गए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो पंत से पहले सिर्फ 3 बैटर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का मार्क क्रॉस किया था. ये बल्लेबाज हैं बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और एडम ग्रिलक्रिस्ट. अब पंत भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं. पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के मारने वाले चौथे बल्लेबाज हैं.
टेस्ट में किसने मारे सबसे ज्यादा छक्के?टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है. स्टोक्स ने 122 टेस्ट मैचों में 138 छ्क्के मारे. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं. मैकुलम ने 101 टेस्ट में 107 छक्के लगाए. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के जड़े. अब इन बैटर्स में ऋषभ पंत भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने 100 छक्के सिर्फ 51 टेस्ट में पूरे किए. पंत सबसे कम टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले बैटर बने हैं.
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के मारने वाले पहले बैटर हैं. वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे बल्लेबाज टेस्ट में 100 छक्कों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. वीरेंद्र सहवाग ने 91, रोहित शर्मा ने 88, महेंद्र सिंह धोनी ने 78 और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 69 छक्के मारे थे.
ये भी पढ़ें: AUS Vs BAN: बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद बौखलाई ऑस्ट्रेलिया, टीम में किए बड़े बदलाव
गॉल टेस्ट में दूसरी इनिंग्स में टीम इंडिया बहुत कॉन्फिडेंट नहीं लगी. श्रीलंका की बॉलिंग के आगे भारत के बैटर्स ने स्ट्रगल किया. ऋषभ पंत को छोड़ दें, तो भारत का कोई बैटर बड़ी पारी नहीं खेल पाया. पंत ने 8 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 66 रन बनाए. श्रीलंका की बेहतरीन बॉलिंग के आगे भारत के विकेट्स का पतझड़ लगा रहा. टीम इंडिया दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमट गई.
श्रीलंका के लिए बेहतरीन बॉलिंग करते हुए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. प्रभात जयसूर्या ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. जबकि, दो विकेट लाहिरू कुमारा को मिले.
भारत ने श्रीलंका को टेस्ट मैच जीतने के लिए 372 रनों का टारगेट दिया है. ये टारगेट श्रीलंका के लिए आसान नहीं होगा. पहली पारी में होस्ट टीम 284 रन बना पाई थी. उसके बैटर्स टीम इंडिया के स्पिनर्स के आगे टिक नहीं पाए. मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव श्रीलंका को दूसरी पारी में फिर परेशान कर सकते हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









