The Lallantop

सुरेश रैना के मुताबिक टीम इंडिया का यह बल्लेबाज है सहवाग-युवराज के जैसा

फ्लिक करता है, तो राहुल द्रविड़ याद आते हैं.

Advertisement
post-main-image
Suresh Raina को लगता है कि Virender Sehwag और Yuvraj Singh जैसे हैं Rishabh Pant (ट्विटर)
युवराज सिंह और विरेंदर सहवाग. विश्व क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में शुमार दिग्गज. इन दोनों ने अपना दिन होने पर दुनिया के हर बल्लेबाज को कूटा है. क्रिकेट में हजारों रन बनाए. इस अंदाज में बनाए कि लोग 'वाह-वाह' कर उठे. इनकी रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया ने ऐसे बेखौफ बल्लेबाज नहीं देखे. अब सुरेश रैना को लगता है कि एक युवा भारतीय बल्लेबाज इनके जैसी ही बैटिंग करता है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलने वाले रैना आजकल खूब इंस्टाग्राम लाइव कर रहे हैं. ऐसे ही एक लाइव के दौरान उन्होंने युज़वेंद्र चहल से कहा कि उन्हें लगता है कि विकेटकीपर ऋषभ पंत, युवराज और सहवाग की तरह दबदबा बना सकते हैं.

# युवराज-सहवाग और द्रविड़

रैना ने कहा,
'वह एक टॉप क्रिकेटर है, जब वह अच्छा खेलता है, लोग खुश होते हैं और वह युवराज और सहवाग की याद दिलाता है. वह उनके जैसा ही है. जब वह फ्लिक करता है, तो द्रविड़ की याद आती है.'
पंत वनडे और T20 टीम में अपनी जगह खो चुके हैं. टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल को मुख्य विकेटकीपर बना लिया है, जबकि भारत में होने वाले टेस्ट मैचों में अब भी ऋद्धिमान साहा को वरीयता मिलती है. ऐसे में रैना कुछ भी कहें, पंत को सबसे पहले तो टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतना होगा. इसी लाइव के दौरान रैना ने टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की भी तारीफ की. रैना ने कहा कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कोहली की एनर्जी गेमचेंजर है. उन्होंने कहा,
'विराट एक सॉलिड कैप्टन है. उसके पास बहुत सारी एनर्जी है. वह चीजों को कंट्रोल कर सकता है. जब आप छोटे फॉर्मेट में खेलते हैं, आपको बहुत सारी एनर्जी और पैशन की जरूरत होती है.'
पंत अपनी लापरवाह बैटिंग के लिए अक्सर आलोचना का शिकार होते हैं. उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट, 16 वनडे और 28 T20 मैच खेले हैं.
युवराज सिंह ने जस्प्रीत बुमराह से सचिन और विराट कोहली के बारे में क्या सवाल किया?

Advertisement
Advertisement