RBI ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से संबंधित शेयरों के बढ़ते मूल्य को वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम भरा बताया है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक RBI ने चेताते हुए कहा है कि इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट का असर शेयर बाजारों पर पड़ सकता है. हालांकि, बैंक ने यह भी कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम गंभीर आर्थिक झटकों का सामना करने के लिए काफी मजबूत है.
AI कंपनियों के शेयर आसमान पर, लेकिन RBI ने बड़ी चेतावनी दे दी
RBI की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के मुताबिक एआई में निवेश से एआई कंपनियों के शेयरों की वैल्यूएशन में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इन शेयरों की कीमत वास्तविक कीमत से काफी ऊपर पहुंच गई है.


RBI की जून 2026 की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (RBI Financial Stability Report) में कहा गया है कि वैश्विक तनाव के बावजूद दुनियाभर के शेयरों में तेजी बनी हुई है. इसकी कई वजहें हैं. मसलन, कंपनियों के वित्तीय नतीजे से पता चलता है कि उनकी कमाई बढ़ी है. एआई निवेश में उछाल और दुनियाभर में निवेश के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध होना भी तेजी की वजह है.
ये भी पढ़ें: अचानक भारतीय क्यों बेचने लगे घर में रखा सोना? 3 महीने में 50 टन सोना बिका
RBI ने आगाह किया कि एआई शेयरों में जोरदार तेजी ने कई तरह की दिक्कतें पैदा की हैं. एआई में जबरदस्त निवेश से इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों की वैल्यूएशन में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इन शेयरों की कीमत वास्तविक कीमत से काफी ऊपर पहुंच गई है. ऐसे में अगर बाजार में गिरावट आती है, तो एआई कंपनियों को भारी नुकसान हो सकता है. इसका असर दुनियाभर के फाइनेंशियल सिस्टम पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से होने वाले हैं ये 5 बदलाव, तेल-गैस की कीमतों समेत रसोई के बजट पर होगा असर
रिपोर्ट में न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट, OpenAI), Nvidia, Anthropic, ओरेकल, अमेजन, अल्फाबेट, मेटा समेत प्रमुख एआई कंपनियों की तरफ से जुटाया गया कर्ज साल 2025 में 197 बिलियन डॉलर (18.63 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है.
वीडियो: 8 लाख की ज़मीन, 25 लाख का मकान, लवकुश मिश्रा की आलीशान प्रॉपर्टी में क्या दिखा?















