The Lallantop

ऋषभ पंत की IPL कप्तानी भी जाएगी! टीम डायरेक्टर ने इशारा कर दिया

Rishabh Pant को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में LSG ने खरीदा था. लखनऊ की तरफ से उन्होंने दो सीजन में सिर्फ 581 रन ही बनाए हैं.

Advertisement
post-main-image
इस साल लखनऊ की टीम 14 में से केवल चार ही मैच जीत पाई. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 में खराब प्रदर्शन कर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गई और उनके कप्तान पद पर बने रहने पर सवाल उठ रहे हैं।
  • टीम के खराब प्रदर्शन के कारण, जिसमें पिछले दो सीजन में सिर्फ 10 जीत शामिल हैं, टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा कि पंत प्रेशर को संभालने में असफल रहे हैं।
  • टॉम मूडी ने कहा कि टीम की लीडरशिप और प्रदर्शन पर गंभीर विचार किए जाएंगे और संभवतः कप्तानी के लिए नए विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए IPL 2026 नाइटमेयर की तरह रहा. LSG का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया. लेकिन पंत के लिए परेशानी बढ़ती ही दिख रही है. इंडियन टेस्ट टीम की उपकप्तानी पहले ही छिन चुकी है. खबरों की मानें तो अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी भी गंवा सकते हैं. टीम डायरेक्टर टॉम मूडी ने माना कि ऋषभ पंत प्रेशर नहीं झेल पाए.

Advertisement
लखनऊ का खराब प्रदर्शन

इस साल लखनऊ की टीम 14 में से केवल चार ही मैच जीत पाई. टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. पिछले सीजन में भी टीम सातवें स्थान पर रही थी. पंत जबसे टीम के कप्तान बने हैं तबसे लखनऊ ने 28 मैचों में केवल 10 में ही जीते हैं. 

पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में LSG ने खरीदा था. वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ऐसे में हर मैच में पंत की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा हुई. पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद टॉम मूडी ने कहा,

Advertisement

अगर कप्तानी की बात करें तो निश्चित तौर पर उन्हें यह चुनौतीपूर्ण लगी है. रिजल्ट देखकर यह समझ भी आता है. हमें ध्यान देना होगा कि बल्लेबाजी में उनके प्रदर्शन पर असर तो नहीं पड़ रहा है. मैं जानता हूं कि यह सीजन हमारे लिए मुश्किल रहा है, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे. हम हर पहलू पर गौर करेंगे.

ऋषभ पंत का बल्ला भी नहीं चला

भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले पंत ने IPL 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था. उस सीजन उन्होंने 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए. 2019 सीजन में उन्होंने 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए.

लेकिन लखनऊ की तरफ से पंत ने दो सीजन में सिर्फ 581 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.74 रहा, जो उनके करियर स्ट्राइक रेट से कम भी कम है.

Advertisement

टॉम मूडी ने कहा कि उनकी टीम को कई चीजों पर बात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा,

निश्चित रूप से हम अपनी उम्मीदों और स्टैंडर्ड्स पर खरे नहीं उतरे हैं. जहां तक फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात है तो यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में गंभीरता से विचार करेंगे. हम हर सीजन में, हर सेक्शन के प्रदर्शन पर गौर करते हैं. कुछ सोच-समझकर फैसला लेते हैं, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि हमें नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की जरूरत है.

मूडी ने कहा कि इस प्रदर्शन के लिए वह किसी एक शख्स को जिम्मेदार नहीं मानते. लेकिन उन्हें लगता है कि बहुत सारी चीजों पर सुधार करने की जरूरत है. मूडी ने कहा, 

इस निराशाजनक सीजन के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं. मुझे नहीं लगता कि यह किसी व्यक्ति विशेष पर उंगली उठाने का समय है. हम सभी जवाबदेह हैं और अभी किसी एक सेक्शन पर दोष डालने का समय नहीं है. कुछ चीजें ऐसी हैं जिन पर हमें ध्यान देने की जरूरत है और उन पर ध्यान दिया जाएगा.

ऋषभ पंत से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल थे. टीम ने राहुल को रिलीज करके पंत को अपने साथ जोड़ा था. 

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement