The Lallantop

अभिषेक शर्मा कैसे वापसी कर सकते हैं? रिकी पोंटिंग ने तरीका बता दिया

टीम इंडिया (Team India) के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 वर्ल्ड क में आउट ऑफ फॉर्म हैं. लेकिन, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उन्हें सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है. (फोटो- PTI)

टीम इंडिया (Team India) के फायरब्रांड बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादातर आउट ऑफ फॉर्म रहे हैं. खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रही. अभिषेक की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता की बात है. वह वर्ल्ड कप में अपनी पुरानी लय में नहीं दिखे हैं. 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीद होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिलहाल, टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में स्ट्रगल कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में 6 पारियों में सिर्फ 80 रन बनाए हैं. उनकी इस खराब फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने उन्हें खास सलाह दी है.

स्ट्रगल कर रहे अभिषेक

अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप अब तक ‘नाइटमेयर’ रहा है. वह शुरुआत के 3 मैचों में खाता नहीं खोल पाए थे. लगातार तीन बार डक पर आउट होने के बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच में वापसी की. इस मुकाबले में उन्होंने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए. इसके बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन जड़ दिए.

Advertisement

उनकी इस इनिंग्स को देखकर लगा कि उनकी लय वापस आ गई. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में अभिषेक 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए पोटिंग ने उन्हे एडवाइस दी है. ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मर कैप्टन का मानना है कि अभिषेक को नेट पर ज्यादा प्रैक्टिस करने से बचना चाहिए.  पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए कहा,

कभी-कभी, जब आप खराब फॉर्म से गुजरते हैं तो हर दिन नेट्स पर जाकर डेढ़ घंटे बैटिंग करना हमेशा अच्छा नहीं होता. कभी-कभी ऐसे प्लेयर्स को मेंटली फ्रेश होने के लिए कुछ दिन आराम देना बेहतर होता है. ऐसे में स्किल्स कहीं नहीं जातीं. आप अपनी स्किल्स नहीं खोते हैं.

ये भी पढ़ें: 'वानखेड़े खामोश रहेगा', सैम करन ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल दोहराने का दावा कर दिया

Advertisement

बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने कहा कि अभिषेक को बैटिंग प्रैक्टिस से दूर रहने से फायदा होगा. इसके अलावा, उन्होंने सेमीफाइनल के लिए अभिषेक को सपोर्ट किया. रिकी पोंटिंग ने आगे कहा,

इस तरह के टूर्नामेंट में जब आप लगातार प्रेशर में रहते हैं और रिजल्ट नहीं आते. तो कभी-कभी बस अपना बैग बंद करके रखना. ट्रेनिंग के लिए जाना. थोड़ी बॉलिंग करना और थोड़ी फील्डिंग करना. लेकिन बैटिंग नहीं करना. खुद को नेट्स में जाने से रोकना आपकी हेल्प कर सकता है. मुझे लगता है कि अभिषेक के पास सेमीफाइनल के लिए कुछ प्लान है.

इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है. वह इंग्लिश टीम के विरुद्ध रन बनाना पसंद करते हैं. अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों में 279 रन बनाए हैं, जिनमें एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी शामिल है. अभिषेक की फास्टेस्ट सेंचुरी इंग्लैंड के खिलाफ ही आई थी.  

2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के अगेंस्ट मुंबई में खेलते हुए अभिषेक ने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक जड़ा था. उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए थे. इस दौरान अभिषेक ने 7 चौके और 13 छक्के जड़े थे. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में ही खेला जाएगा. इस मैच में फैंस अभिषेक से 2025 जैसी पारी खेलनी की उम्मीद करेंगे. 

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement