जिम्बाब्वे टूर के लिए कौन-कौन से प्लेयर्स खेलने जाएंगे, ये सेलेक्टर्स ने तय कर लिया है. T20 सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में संजू सैमसन (Sanju Samson) का पत्ता फिलहाल कट गया है. टीम से कई और प्लेयर्स भी अंदर-बाहर हुए हैं. लेकिन सैमसन को ड्रॉप किया जाना सबसे चौंकाने वाला फैसला है. T20 वर्ल्ड कप में कई कमाल की इनिंग्स खेलने वाले सैमसन को ड्रॉप किया गया है, या रेस्ट दिया गया है, आज इसकी पूरी इनसाइड स्टोरी जानते हैं.
संजू सैमसन को ड्रॉप किया गया, या आराम दिया गया? इनसाइड स्टोरी जान लीजिए
Sanju Samson के अलावा अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी आराम दिया गया है. सेलेक्टर्स ने फैसला किया है कि जिम्बाब्वे टूर में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. खासकर पंजाब किंग्स के लिए IPL में अच्छा खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को.


T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. उन्होंने आखिरी तीन मैचों में कमाल की पारियां खेलीं. 97*, 89 और 89 रन. उनकी वजह से भारत ने टूर्नामेंट जीता. लेकिन उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में उनका प्रदर्शन खराब रहा. तीन पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 6 रन आए.
जिसके बाद अब सेलेक्टर्स ने फैसला किया है कि जिम्बाब्वे टूर में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए. खासकर पंजाब किंग्स के लिए IPL में अच्छा खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को. उनके साथ-साथ अब वैभव सूर्यवंशी को भी ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा. ईशान किशन भी विकेटकीपिंग ऑप्शन के तौर पर टीम में रहेंगे.
सैमसन के अलावा अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी आराम दिया गया है. वजह साफ है, इन खिलाड़ियों ने पिछले छह महीनों में लगातार क्रिकेट खेला है. इंडियन एक्सप्रेस ने BCCI के सूत्रों के हवाले से लिखा कि छोटे-छोटे दौरे पर सेलेक्टर्स आमतौर पर नए खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करते हैं.
इससे पहले भी जिम्बाब्वे टूर पर कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया था. सेलेक्टर्स श्रेयस अय्यर को आराम नहीं देना चाहते थे, क्योंकि वो हाल ही में टीम के कप्तान बने हैं. साथ ही वो तिलक वर्मा को और ज्यादा मौके देना चाहते हैं, जो टीम के वाइस कैप्टन हैं.
लेकिन संजु सैमसन सिर्फ एक फॉर्मेट में ही टीम में खेलते दिखते हैं, इसलिए उन्हें आराम देने पर कई लोग हैरान हैं. सेलेक्टर्स का कहना है कि उन्होंने संजू की काफी अच्छी परफॉर्मेंस देख ली हैं और अब वो युवा प्लेयर्स को मौका देना चाहते हैं. टीम में वो युवा पेसर अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव को आजमाना चाहते हैं. उनका टारगेट है कि पेसर्स का एक अच्छा पूल तैयार किया जाए.
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि संजू को भी अक्षर और अर्शदीप की तरह ही आराम दिया गया है. जब BCCI ने 6 जुलाई की शाम टीम का ऐलान किया, तब संजु के बाहर होने का कोई कारण नहीं बताया गया. सिर्फ इतना लिखा था कि चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को ODI टीम में शामिल किया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज 19 जुलाई को खत्म होगी. जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला T20 मैच 23 जुलाई को हरारे में होना है. इतने कम गैप के लिए संजू सैमसन को रेस्ट देना कई एक्सपर्ट्स के गले से नहीं उतर रहा है. इसलिए ये सवाल उठ रहा है कि कहीं उन्हें ड्रॉप तो नहीं कर दिया गया?
सैमसन सितंबर में एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ जाएंगे. सेलेक्टर्स का कहना है कि वो जानते हैं कि संजू टीम को क्या ऑफर कर सकते हैं. बस इस बार आराम दिया गया है ताकि युवा खिलाड़ी तैयार हो सकें.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?















