बेंगलुरु (Bengaluru) में एक शख्स पत्नी के साथ झगड़े में हैवान बन गया. लड़ाई में उसका गुस्सा इस हद तक बढ़ गया कि उसने अपनी ही 11 महीने की बेटी को बेड से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद पति-पत्नी दोनों बच्ची को लेकर अस्पताल गए और दावा किया कि बच्ची बेड से गिर गई थी. हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ने दोनों के झूठ को बेनकाब कर दिया. रिपोर्ट में बच्ची के शरीर के अंदरुनी हिस्सों में गहरी चोट, फ्रैक्चर की पुष्टि हो गई.
मां-बाप की लड़ाई में 11 महीने की बच्ची की जान चली गई, पिता ने उठाकर पटक दिया
Bengaluru News: बेंगलुरु में एक शख्स ने पत्नी के साथ हुए झगड़े में अपनी 11 महीने की मासूम बेटी को उठाकर पटक दिया. बच्ची की मौत के बाद बेड से गिरने की झूठी कहानी रची. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारी पोल खुल गई.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. अब तक की जांच के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शेकप्पा (आरोपी पिता) ने झगड़े के दौरान गुस्से में अपनी ही बेटी को बेड से उठाकर फेंक दिया था, जिससे गंभीर चोट आई. पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में मां की भूमिका की भी जांच कर रही है.
बच्ची की मौत के बाद बनाई झूठी कहानीव्हाइटफील्ड डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सैदुलू अद्वित ने बताया, 'पुलिस को शुरुआत में जानकारी मिली कि 11 महीने की एक बच्ची बेड से गिर गई है और उसे काफी चोटें आई हैं. बच्ची को अस्पताल लेकर आए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज कर लिया है. पिता ने बताया था कि बच्ची 2 फीट ऊंचे बेड से गिर गई थी. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अननैचुरल डेथ (UDR) का केस दर्ज किया था.'
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में नीले सूटकेस में मिली थी नाबालिग की लाश, CCTV ने खोल दिया पूरा केस, 7 गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बदल गई जांचडीसीपी सैदुलू अद्वित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस की दिशा बदल गई. डीसीपी ने कहा, 'डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह शरीर में आई कई गंभीर चोटें थीं. बच्ची की पसलियों और हड्डियों में कई फ्रैक्चर थे. इसके अलावा, इंटरल ब्लीडिंग के निशान भी मिले. रिपोर्ट के बाद शक गहराया, जिसके आधार पर डिटेल जांच शुरू की गई. बच्ची के शरीर की चोटों को देखते हुए यह मुमकिन नहीं लग रहा था कि बेड से गिरने पर इतनी गंभीर और जानलेवा इंजरी हो सकती है.'
पिता गिरफ्तार, मां पर भी केस दर्जपोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच टीम ने बच्ची के माता-पिता से डिटेल में पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बड़ा झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक, 'मां-बाप जिस वक्त लड़ रहे थे उसी दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी. रोती हुई बेटी को पिता ने उठाकर पटक दिया जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.' पुलिस ने माता-पिता दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) के सेक्शन103(1), सेक्शन 3(5) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है जबकि मां की भूमिका को लेकर जांच जारी है.
वीडियो: पीएम मोदी को मिले अंतर्राष्ट्रीय सम्मान पर बौखलाया पाकिस्तान














