सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाकों की आवाज़ सुनी गई. बताया गया कि ये धमाका उस होटल के करीब हुआ जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे थे. लेकिन फ्रेंच प्रेसिडेंट ऑफिस ने बताया कि इमैनुएल ने धमाके की आवाज़ नहीं सुनी. और उसके बाद वे सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल शरा से मिलने पहुंचे. धमाकों से करीब 15 मिनट पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति होटल से बाहर निकले थे. फिलहाल इन हमलों में जान-माल के नुकसान का पता नहीं चला है.
फ्रांस के राष्ट्रपति होटल में, बाहर हो रहे धमाके, दहला सीरिया का दमिश्क
Syria blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क में धमाके की आवाज़ सुनी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ठहरे हैं, उसके पास ही धमाके हुए हैं.


ये धमाका सीरिया की सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 2024 में तख्ता पलट होने के बाद पहली बार कोई यूरोपीय देश के हेड सीरिया पहुंचे थे. रायटर्स ने अपने एक सूत्र के हवाले से लिखा कि सूत्र इस धमाके का चश्मदीद रहा. धमाके के बाद सड़कें सील कर दी गईं और सुरक्षा कदम उठाए गए.
मैक्रों का सीरिया ट्रिपरिपोर्ट के मुताबिक, धमाके के बाद सरकारी टेलीविजन ने बताया कि मैक्रोन और अहमद अल शारा ने सीरियाई राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की.
फ्रेंच पएलिसी पैलेस ने बताया है कि राष्ट्रपति बिलकुल सुरक्षित हैं. के काफिले से विस्फोटों की आवाज सुनाई नहीं दी और मैक्रोन के साथ मौजूद प्रेस समूह के रॉयटर्स के एक पत्रकार ने फ्रेंच राष्ट्रपति के सुबह के कार्यक्रमों के दौरान न तो विस्फोट की आवाज सुनी और न ही कोई हलचल देखी.
ये भी पढ़ें: 'मिशन पूरा, कैसा लगा, धमाका कर दिया ना', प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी ने किसे फोन मिलाया?
वीडियो: मुहर्रम के जुलूस में कार को क्रेन से लटका कर किया धमाका, पुलिस कार्रवाई शुरू















