The Lallantop

रणजी मैच में रवींद्र जडेजा ने दिखाया दम, शतक ठोक न्यूजीलैंड दौरे के लिए ठोकी दावेदारी

Ravindra Jadeja ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर न्यूजीलैंड टूर के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. उनके शतक के बदौलत सौराष्ट्र की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. पिछले सीजन में सौराष्ट्र का प्रदर्शन काफी खराब रहा था.

Advertisement
post-main-image
रवींद्र जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी 2026-2027 के मैच में 12 अक्टूबर को राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए 102 रन की सेंचुरी बनाई।
  • पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में सौराष्ट्र का प्रदर्शन खराब था, जिसके बाद जडेजा ने इस सीजन मजबूती दिखाने और टीम को संभालने की कोशिश की।
  • जडेजा की इस सेंचुरी के बाद उन्हें नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए चयन की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी 2026-2027 में जोरदार सेंचुरी लगाई है. रेड बॉल क्रिकेट में ऑलराउंडर ने दमदार वापसी की है. उन्होंने 12 अक्टूबर को राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए शतक जड़ा. जडेजा ने मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन करके 102 रन बनाए. उनकी शतकीय इनिंग्स के चलते सौराष्ट्र ने पहली पारी में 392 रन बनाए. रवींद्र जडेजा ने इस सेंचुरी के जरिए न्यूजीलैंड टूर के लिए दावा भी ठोक दिया. भारत को अगले महीने कीवी टीम के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है. 

Advertisement
जडेजा ने सौराष्ट्र को संभाला

सौराष्ट्र के 120 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे. फिर जडेजा ने एक ओर से मोर्चा संभाला. इसके बाद उन्होंने प्रेरक मांकड़ के साथ सौराष्ट्र की पारी को आगे बढ़ाया. जडेजा ने शानदार बैटिंग करके प्रेरक के साथ 205 रनों की पार्टनरशिप की. जडेजा ने 209 बॉल्स पर 102 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके लगाए. उन्हें छत्तीसगढ़ के बॉलर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने आउट किया. 

प्रेरक मांकड़ ने भी जबरदस्त बैटिंग की. उन्होंने 150 बॉल्स पर 129 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 15 चौके और एक छक्का लगाया. प्रेरक को अपोनेंट टीम के गेंदबाज रुद्र देहारी ने पवेलियन की राह दिखाई. रवींद्र जडेजा और प्रेरक मांकड़ के शतकों की वजह से सौराष्ट्र ने पहली पारी में  392 रनों का सम्मानजनक टोटल बनाया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की पावर हिटिंग के पीछे है खास प्लान, दिनेश कार्तिक ने खुलासा कर दिया

रवींद्र जडेजा की फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह 16वीं सेंचुरी है. उनके शतक के बदौलत सौराष्ट्र की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में सौराष्ट्र की टीम शुरुआती दौर में बाहर हो गई थी.

जडेजा की न्यूजीलैंड टूर पर नजर

रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में वापसी की है. उनकी नजर न्यूजीलैंड टूर पर है. जडेजा ने इस शतक के जरिए दौरे के लिए दावा ठोक दिया है. भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 ODI और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. जडेजा भारत के लिए टेस्ट और ODI खेलते हैं. हाल ही में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे.

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement