The Lallantop

'धोनी के हाथ पॉकेटमार से भी तेज़', शास्त्री की बात पर हंस पड़े इयान बिशप

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले MS Dhoni 11वें इंडियन प्लेयर हैं. पूर्व इंडियन कोच Ravi Shastri के अनुसार, उन्होंने धोनी से ज्यादा शांत इंडियन क्रिकेटर अपने करियर में नहीं देखा. उनकी विकेटकीपिंग को लेकर शास्त्री ने जो कहा, वो काफी मजेदार है.

Advertisement
post-main-image
एम एस धोनी ने 2019 में इंटरनेशनल क्र‍िकेट से संन्यास ले लिया था. (फोटो-PTI)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें इंडियन प्लेयर हैं. धोनी बतौर विस्फोटक बल्लेबाज इंडियन टीम में आए थे. लेकिन, उन्होंने अपने करियर का अंत सबसे सफल इंडियन कैप्टन के रूप में किया. धोनी ने इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित अपने शांत व्यवहार से किया. पूर्व इंडियन कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के अनुसार, उन्होंने धोनी से ज्यादा शांत इंडियन क्रिकेटर अपने करियर में नहीं देखा. हालांकि, उनकी विकेटकीपिंग को लेकर रवि शास्त्री ने जो कहा है, उसे सुन आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रवि शास्त्री ने क्या कहा?

9 जून को हुए ICC इवेंट के दौरान हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए नए प्लेयर्स की घोषणा की गई. इसी दौरान रवि शास्त्री ने धोनी को लेकर कहा, 

मैंने कभी भी उनके जैसे स्वभाव वाला कोई खिलाड़ी नहीं देखा. वो बिल्कुल एक समान रहते हैं. चाहे वह जीरो पर आउट हों, वर्ल्ड कप जीतें, सेंचुरी बनाएं या डबल सेंचुरी लगाएं. वो एक समान ही रहते हैं. ऐसा मैंने किसी भी इंडियन प्लेयर के साथ नहीं देखा है. इसमें महान सचिन तेंदुलकर भी शामिल हैं. वो भी कभी-कभी गुस्सा हो जाते थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें : एमएस धोनी ICC Hall of Fame में शामिल, आंकड़ों से परे हैं 'थला'

वहीं, उनकी विकेटकीपिंग की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने कहा,

धोनी के हाथ पॉकेटमार से भी तेज थे. अगर आप कभी भारत में हों. किसी बड़े मैच के लिए जा रहे हों. खासकर अहमदाबाद में, तो आप नहीं चाहेंगे कि एमएस आपके पीछे हों. क्योंकि आपका ध्यान जैसे ही पीछे से हटा, आपका वॉलेट गायब हो जाएगा.

Advertisement

रवि शास्त्री की ये तुलना सुन होस्ट इयान बिशप अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

धोनी ने इस अवॉर्ड पर क्या कहा?

धोनी ने इस सम्मान को लेकर कहा है कि सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल होना अद्भुत है. उन्होंने कहा, 

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के क्रिकेटरों के योगदान को पहचान देता है. ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत अहसास है. यह कुछ ऐसा है, जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा.

धोनी से पहले 10 इंडियन प्लेयर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल थे. इनमें सुनील गावस्कर, सचिन तेंडुलकर, वीरेंद्र सहवाग, डायना एडुल्जी, अनिल कुंबले, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, राहुल द्रविड़, वीनू मांकड़ और नीतू डेविड हैं.

 

वीडियो: आरसीबी ने कैसे खत्म किया 18 साल का इंतजार, सुनील गावस्कर ने बता दिया

Advertisement