The Lallantop

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बाबर आजम को दी अजब सलाह, 'इंग्लिश मीडिया से दूर रहो'

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने इंग्लैंड टूर से पहले PCB और टीम मैनेजमेंट को अजीब सलाह दी है. उन्होंने खास तौर पर बाबर आजम और दूसरे खिलाड़ियों को इंग्लिश मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी है.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम को हाल ही में टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से इंग्लैंड में 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दौरे पर जाएगी, जिसमें कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे।
  • पाकिस्तान की टीम का यह पहला इंग्लैंड दौरा 2020 से है, जब इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी, और पिछले 30 वर्षों में पाकिस्तान इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया।
  • इंग्लैंड की टीम इस बार बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के बिना खेलेगी, नए कप्तान जो रूट और नए कोच स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में आगामी टेस्ट सीरीज में उतरेंगे।

पाकिस्तान की टीम अब इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. उसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. दोनों देशों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी. इस अहम टूर से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने टीम मैनेजमेंट को एक अजीब सलाह दी है. उन्होंने कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को इंग्लिश मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी है. बाबर को हाल ही में वेस्टइंडीज टूर पर टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया था.

Advertisement

राशिद लतीफ का मानना है कि टेस्ट सीरीज के दौरान बाबर आजम के बजाय, शान मसूद को मीडिया के सामने भेजना चाहिए. बाबर आजम ने टेस्ट कप्तान के तौर पर शान मसूद को रिप्लेस किया है. जियो न्यूज से बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा,  इंग्लैंड का टूर मुश्किल असाइनमेंट है. वहां की मीडिया बेवजह दौरे पर आई विजिटिंग टीमों को खबरों में घसीटने की कोशिश करती है.

राशिद लतीफ के मुताबिक,

Advertisement

बाबर आजम एक अनुभवी प्लेयर हैं. इसलिए PCB मैनेजमेंट के लिए बेहतर होगा कि वह बाबर को इंग्लैंड की मीडिया से दूर रखें. उनकी जगह पूर्व कप्तान शान मसूद को ज्यादा मीडिया के सामने भेजना चाहिए. शान इंग्लैंड में खेल चुके हैं. उन्हें वहां की मीडिया से बात करने का ज्यादा एक्पीरिएंस है. 

2020 के बाद पहला टूर

6 साल के बाद यह पाकिस्तान का पहला इंग्लैंड टूर है.  इससे पहले पाकिस्तान ने 2020 में इंग्लैंड का दौरा किया था. तब 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था.

पाकिस्तान की टीम 1996 के बाद से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. बीते 30 साल में  पाकिस्तान ने इग्लैंड में 6 टेस्ट सीरीज खेली. इस दौरान 2001 की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही. 2006 की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया. जबकि, 2010 की सीरीज में इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को 3-1 से पीटा. 2016 की सीरीज 2-2 से और 2018 की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही. साल 2020 में खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: NCA से क्यों निकाले गए थे हरभजन सिंह? 26 साल बाद पूर्व क्रिकेटर ने बताई इसकी वजह

स्टोक्स-मैकुलम के बिना पहली सीरीज

इंग्लैंड की टीम पहली बार बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के बिना खेलेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके कुछ समय बाद, ECB ने मैकुलम को टेस्ट टीम के कोच पद से हटा दिया था. स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी चार साल से ज्यादा समय तक साथ रही.

अब इंग्लैंड की टीम नए कप्तान और नए टेस्ट कोच की लीडरशिप में खेलेगी. बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद, जो रूट को टेस्ट टीम का दोबारा कप्तान बनाया गया है. जबकि, ब्रेंडन मैकुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया कोच अपॉइंट किया गया है.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement