हीरो तभी दमदार लगता है, जब उसके सामने खड़े विलन्स भी दमदार हों. Salman Khan स्टारर SVC63 के केस में ऐसा ही होता दिख रहा है. फिल्म में एक तरफ़ सलमान हैं. उनके सामने मेकर्स ने तीन तगड़े विलन उतार दिए हैं. अब तीनों नेगेटिव लीड्स के नाम से भी पर्दा उठ गया है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Rahul Dev इस मूवी में सलमान के दुश्मन बनेंगे. अब उन्होंने खुद भी ये बात कन्फर्म कर दी है. यही नहीं, उन्होंने अपने अलावा बाकी दो विलन ने नाम भी रिवील कर दिए हैं.
SVC63 के मेकर्स ने सलमान के सामने तीन भयंकर विलन उतार दिए!
SVC63 के मेन विलन ने खुद कंफर्म कर दिया!

SVC63 की अनाउंसमेंट के बाद ये चर्चा उठी कि सलमान इस मूवी में हीरो और विलन, दोनों बन सकते हैं. फिर विलन के रोल के लिए अक्षय खन्ना और फहाद फासिल के नाम सामने आए. लेकिन एक्टर्स या मेकर्स ने अपनी तरफ़ से इसे लेकर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया. इसलिए समय के साथ ये चर्चा आई-गई हो गई. मगर पिछले दिनों अचानक राहुल देव का नाम सामने आया. वही राहुल, जिन्हें आप 'इंडियन', 'मास' और 'दस' जैसी कई फिल्मों में देख चुके हैं.
शुरू में लोगों को इस बारे में थोड़ा डाउट भी था. लेकिन अब राहुल ने खुद इस खबर की पुष्टि कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई ऐसे पोस्ट्स रीशेयर किए, जहां ये कहा जा रहा था कि वो SVC63 के विलन हैं. यही नहीं, उन्होंने वो स्टोरी भी शेयर की, जिसके मुताबिक जैकी श्रॉफ भी इस मूवी में कास्ट किए गए हैं. लेकिन जैकी फिल्म के विलन नहीं हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें एक दमदार कैरेक्टर मिला है, जो सलमान की साइड होगा.

तो राहुल देव के अलावा फिल्म के बाकी दो विलन हैं कौन? इस बात का जवाब भी खुद राहुल ने ही दे दिया है. उन्होंने एक पोस्ट अपनी स्टोरी पर शेयर किया. उसके मुताबिक, फिल्म के तीन विलन में से एक राहुल देव होंगे. दूसरे 'गुलाल', 'रक्तचरित्र' और 'बंटवारा 1947' में नज़र आने वाले अभिमन्यु सिंह. वहीं तीसरे विलन का किरदार अरविन्द स्वामी करेंगे, जो 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. वैसे अरविन्द का नाम शुरुआती दिनों से चर्चा में है. मगर तब रिपोर्ट्स थीं कि वो फिल्म में विलन नहीं, बल्कि कोई और किरदार करेंगे. मगर राहुल के मुताबिक वो भी फिल्म के खलनायक की भूमिका में ही रहेंगे.
07 अगस्त से मुंबई में फिल्म के नए एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू हुई है. राहुल ने कन्फर्म किया है कि उसमें सलमान के साथ वो भी मौजूद होंगे. हालांकि इस दौरान अरविन्द स्वामी और अभिमन्यु भी होंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है. जहां तक फिल्म की बात है, अक्टूबर एंड तक मेकर्स SVC63 की शूटिंग पूरी कर लेंगे. ये फिल्म अगले साल ईद यानी मार्च 2027 में रिलीज़ होगी.
वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 में विलन के नाम पर लगी मुहर?












