The Lallantop

द्रविड़ ने ऐसी बात कह दी, जो गंभीर को पसंद नहीं आएगी!

टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर सुपर स्टार कल्चर को खत्म करने के समर्थक रहे हैं. गंभीर का मानना है कि इंडिविजुअल अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करने का ट्रेंड खत्म होना चाहिए और टीम की सफलता को ज्यादा महत्व दिया जाए.

Advertisement
post-main-image
राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया में सुपर स्टार कल्चर पर अपनी बात रखी है. (फोटो- PTI0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने साफ कर दिया है कि वह गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के इंडियन क्रिकेट में सुपर स्टार कल्चर खत्म करने के आइडिया से सहमत नहीं है. टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर सुपर स्टार कल्चर को खत्म करने के समर्थक रहे हैं. गंभीर का मानना है कि इंडिविजुअल अचीवमेंट्स को सेलिब्रेट करने का ट्रेंड खत्म होना चाहिए और टीम की सफलता को ज्यादा महत्व दिया जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि, राहुल द्रविड़ को गौतम गंभीर के इस आइडिया से खास दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा, हर खेल को अपने हीरो की जरूरत होती है और टीम की सफलता में अलग-अलग तारीफ का भी योगदान होता है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ उस एरा में खेले, जब इंडियन क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग जैसे स्टार प्लेयर थे. इन खिलाड़ियों के रहते भारतीय क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचा.

ये भी पढ़ें: प्राइवेसी पर बुरा भड़के कोहली, IPL में रोबो-डॉग ‘चंपक’ से हुए परेशान

Advertisement
परफॉर्मेंस के बिना हीरो नहीं बन सकते

राहुल द्रविड़ का मानना है कि भारत में आप परफॉर्मेंस के बिना हीरो नहीं बन सकते. द्रविड़ ने विजडन से बात करते हुए कहा,

किसी भी खेल को अपने हीरो की जरूरत होती है. मुझे नहीं लगता कि लोग परफॉर्मेंस के बिना हीरो बन सकते हैं. अगर आप ग्राउंड पर अच्छी परफॉर्मेंस नहीं करते हैं, तो आप देश में अलग पहचान नहीं बना सकते. खासकर भारत में, जहां आप जानते हैं कि आपको अपने काम के लिए बहुत तारीफ मिलती है. लेकिन, बहुत बुराई भी मिलती है. आपके ऊपर बहुत ज्यादा नजर रखी जाती है. इसलिए भारत में लीजेंड या सुपर स्टार बनने का मतलब है कि आपने बहुत चीजें सही की हैं. इस प्रॉसेस में आपने अपनी टीम को जीतने में मदद की है.

रोहित और कोहली को रिप्लेस करना मुश्किल

इस दौरान राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में भारत के प्रदर्शन पर बात की, जो गंभीर की लीडरशिप में अच्छा नहीं रहा. गौतम गंभीर के कार्यकाल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में भारत का वाइट वाॅश किया. द्रविड़ का मानना है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन को रिप्लेस करना आसान नहीं होगा. उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में अच्छा करने का जुनून जरूरी है. हमने कुछ ऐसी टेस्ट सीरीज देखी हैं ,जहां भारतीय टीम अच्छा नहीं कर पाई. ऐसा हो सकता है. हमारे पास कुछ खास प्लेयर भी नहीं है. कुछ बड़े खिलाड़ी हाल ही में रिटायर हुए हैं. रोहित, विराट और अश्विन जैसे प्लेयर्स को रिप्लेस करना आसान नहीं है. लेकिन, भारतीय क्रिकेट बहुत मजबूत है. मुझे अब भी लगता है कि इंडियन टीम हर फॉर्मेट में कॉम्पिटिटिव रहेगी. इसमें थोड़ा वक्त लग सकता है. लेकिन, उम्मीद है कि इस सीजन में हम कुछ चीजें बदल पाएंगे.

टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया

इंडियन क्रिकेट टीम का अगला असाइनमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच है. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट 6 से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस टेस्ट के बाद, भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होगी.  

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

Advertisement