क्या Salman Khan ने अपनी फिल्म Monster का टाइटल कन्फर्म कर दिया है? Namit Malhotra ने Ramayana पर क्या बिगुल फूंक दिया? Yami Gautam स्टारर Nayyi Navelli में सेंसर बोर्ड ने क्या काटा है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
नमित मल्होत्रा का मिशन 'रामायण' शुरू, पूरी दुनिया में गूंजेगा रणबीर-यश का नाम
रणबीर कपूर की 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है.

# सलमान ने 'मॉन्स्टर' के टाइटल का ऐलान कर दिया?
सलमान खान की SVC63 का ऑफिशियल टाइटल 'मॉन्स्टर' ही होगा. इसका संकेत सलमान ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिया है. दरअसल, उन्होंने अपने पिता सलीम खान के साथ कुछ फोटो शेयर की. उनके कैप्शन में उन्होंने अपने पिता को 'रियल मॉन्स्टर' बताया है. ऐसे में फैन्स अनुमान लगा रहे हैं कि हो-न-हो, उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'मॉन्स्टर' ही होगा. हालांकि, इस बारे में अब तक ऑफिशियली कुछ बताया नहीं गया है.
# मैडॉक की हॉरर फिल्म में कृति सैनन
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सैनन ने मैडॉक फिल्म्स की एक बिग बजट हॉरर फिल्म साइन की है. ये फिल्म उनकी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से अलग और डार्क टोन की होगी. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. अभी फिल्म के टाइटल, स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट पर कोई अपडेट नहीं आई.
# नमित मल्होत्रा ने बजा दिया 'रामायण' का बिगुल
रणबीर कपूर की 'रामायण' को ग्लोबल लेवल पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ऐलान किया है कि 15 अक्टूबर से फिल्म का इंटरनेशनल प्रमोशनल कैंपेन शुरू हो जाएगा. आज से सोनी पिक्चर्स इस मूवी को दुनियाभर में प्रमोट करेगी. आज इसका दूसरा ट्रेलर भी रिलीज़ होगा. 'रामायण' 05 नवंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी.
# राघव जुयाल ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
राघव जुयाल ने रेमो डिसूज़ा की फिल्म 'एनी बडी कैन ड्रीम' (Any Body Can Dream) की शूटिंग शुरू कर दी है. ये ABCD फ्रैंचाइज़ का हिस्सा है. राघव इससे पहले ABCD 2 में नज़र आए थे. अब वो इस डांस फ्रैंचाइज़ में लीड एक्टर बनकर लौट रहे हैं.
# यामी गौतम की 'नई नवेली' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म से 57 सेकंड के फुटेज और डायलॉग कटवाए हैं. इसके अलावा, क्लाइमैक्स के एक विजुअल और बैकग्राउंड म्यूज़िक में बदलाव करने को कहा गया. फिल्म में गुटका खाने वाले सीन्स पर डिस्क्लेमर जोड़ा गया है. साथ ही ओपनिंग डिस्क्लेमर दोबारा लिखने का निर्देश दिया गया है. U/A 16+ सर्टिफिकेट पाने वाली ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.
# रोहित शेट्टी की AD उनकी फिल्म डायरेक्ट करेंगी
तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस कृति शेट्टी बॉलीवुड में नई पारी शुरू कर रही हैं. वो रोहित शेट्टी की मूवी 'हम तेरे प्यार में' की शूटिंग शुरू कर चुकी है. फिल्म को विधि घोडगांवकर डायरेक्ट कर रही हैं. वो पिछले 17 साल से रोहित शेट्टी की असिस्टेंट डायरेक्टर रही हैं. 'हम तेरे प्यार में' विधि का डायरेक्टोरियल डेब्यू है.
वीडियो: रामायण के यश और आदिपुरुष के सैफ वाले रावण की तुलना पर क्या बोले आर्य बब्बर?












