The Lallantop

धोनी IPL 2026 में खेलकर करेंगे क्या? CSK के पुराने साथी ने बता दिया

एमएस धोनी को लेकर कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि यह उनका लास्ट आईपीएल सीजन है. अपने आखिरी सीजन में माही ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेल सकते हैं. वहीं कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि धोनी IPL 2026 में प्लेयर के तौर पर खेलेंगे.

Advertisement
post-main-image
आईपीएल 2026 में धोनी खेलने को तैयार हैं. (फोटो-PTI)

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जब ग्राउंड पर एंट्री करते हैं, तो दर्शकों का शोर आसमान पर पहुंच जाता है. वह IPL (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान और दमदार प्लेयर रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार चैंपियन बनाया है. वह IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 प्लेयर्स में शामिल हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में धोनी फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. लेकिन 19वें सीजन में वह किस रोल में खेलेंगे इस पर पिछले कुछ हफ्तों से बहस जारी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर न खेलें धोनी’

एमएस धोनी को लेकर कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि यह उनका लास्ट आईपीएल सीजन है. अपने आखिरी सीजन में माही ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेल सकते हैं. वहीं कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि धोनी IPL 2026 में प्लेयर के तौर पर खेलेंगे. अब इस बहस में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने इस सीजन में धोनी की भूमिका को लेकर बात की. 

अश्विन का मानना है कि अगर धोनी IPL 2026 में खेलना चाहते हैं तो उन्हें शुरुआत करनी होगी. लेकिन, अगर वह नहीं खेलेना चाहते हैं, तो उन्हें पूरे सीजन नहीं खेलना चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: RCB से 5 करोड़ मिलने से पहले क्या थी मंगेश यादव की कहानी?

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Ash Ki Baat’ में कहा,

मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रहना होगा. अगर वह टीम में हैं, तो उन्हें खेलना होगा. अगर धोनी खेलना नहीं चाहते हैं, तो उन्हें पूरे सीजन नहीं खेलना चाहिए. मैं इस बास से सहमत नहीं हूं कि वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलें.

Advertisement

अश्विन ने आगे कहा,

अगर आप CSK की प्लेइंग-11 बना रहे हैं और धोनी टीम में हैं, तो यह बहस वहीं पर खत्म हो जाती है. उन्हें प्लेइंग-11 में होना ही चाहिए. अगर वह नहीं खेलना चाहते हैं तो रिटायर हो जाएंगे. मुझे हंड्रेड पर्सेंट यकीन है कि वह खेल सकते हैं. धोनी पिछले 3 महीनों से प्रैक्टिस कर रहे हैं. वह मैसेज दे रहे हैं कि मैं खेलना चाहता हूं. धोनी ग्राउंड पर डबल रोल निभा सकते हैं.

बातचीत के दौरान आर अश्विन ने कहा, “मैं मानता हूं कि धोनी नंबर 6 बैटर नहीं हैं. लेकिन फील्डिंग जमाने में उनकी काबिलियत ऋतुराज के लिए फायदेमंद होगी.” 

आर अश्विन ने कहा,

मुझे लगता है कि ग्राउंड पर CSK की नई बॉलिंग लाइन-अप को सपोर्ट करने में धोनी का रोल अहम होगा. मैं पिछले साल CSK में था. धोनी चाहते थे कि वह लास्ट के 3 ओवर खेलें. लेकिन टॉप ऑर्डर ने कई बार रन नहीं बनाए, तो उन्हें बैटिंग करने ऊपर जाना पड़ा. इस बार CSK का टॉप ऑर्डर बेहतर है. हो सकता IPL 2026 में धोनी को 3-4 बार  ऊपर बैटिंग करने का मौका मिले. उनका अहम रोल विकेटकीपिंग करना, फील्ड सेट करना और  ऋतुराज को हेल्प करना होगा.

पिछले सीजन फॉर्म में दिखे धोनी

IPL 2025 में धोनी फॉर्म में दिखे थे. बीते सीजन उन्होंने कई इम्पैक्टफुल पारियां खेलीं. इस दौरान उन्होंने 196 रन बनाए. IPL 2025 में उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन नॉट आउट रहा. उन्होंने सीजन में 12 चौके और 12 छक्के लगाए थे.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement