The Lallantop

तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा, सिर पर गमला पटक दिया, दहला देगी ये घटना

28 अक्टूबर की घटना में छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई. CCTV फुटेज सामने आने के बाद स्कूल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे. हरियाणा सरकार ने जांच कमेटी बनाई है और बाल अधिकार आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है.

Advertisement
post-main-image
हमले के बाद बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हरियाणा के पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी क्लास के एक छात्र ने KG की एक छात्रा पर पत्थरों, गमले से हमला किया और उसका सिर जमीन से टकराया, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • पुलिस ने बताया कि हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं, और स्कूल प्रशासन एवं लड़के के माता-पिता से पूछताछ जारी है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठने लगे हैं।
  • घटना के बाद बच्ची का इलाज PGIMER चंडीगढ़ में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे स्कूल सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी के सुधार की संभावना बन रही है।

हरियाणा के पंचकूला में एक स्कूल की घटना सुनकर दहल जाएंगे. बच्चों के दिमाग में घर कर रही हिंसा को लेकर टेंशन होने लगेगी. यहां तीसरी क्लास के एक लड़के ने KG की एक छात्रा पर पत्थरों और गमले से हमला कर दिया. उसे पैरों से मारा. जमीन पर कई बार उसका सिर पटका. इस हमले के बाद बच्ची गंभीर रूप से घायल है. इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ के PGI हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. हमले का कारण क्या था, अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
क्या है पूरी घटना?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना पंचकूला के संस्कृति मॉडल स्कूल की है. यहां तीसरी क्लास के छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. फिर एक गमला उठाकर उसके सिर पर दे मारा. इस हमले के बाद बच्ची को एक खाली क्लासरूम में ले गया और वहां भी उसके साथ मारपीट करता रहा. बार-बार उसका सिर टकराता रहा. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी हमला जारी रहा. इसके बाद लड़का बच्ची के बाल पकड़कर उसे स्कूल परिसर में घसीटता रहा.

सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि लड़का बच्ची को यह कहकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया कि वह उसे उसके पिता से मिलवाएगा. लेकिन, पहली मंजिल पर पहुंचते ही उसने बच्ची पर हमला कर दिया. हमले के बाद बच्ची को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती इलाज के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) रेफर कर दिया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: स्कूल में गोलियां चला रहे हमलावर को प्रिंसिपल ने दबोचा, गोली लगने के बाद भी छूटने नहीं दिया)

पुलिस ने जांच शुरू की 

घटना की जानकारी मिलने पर लोकल पुलिस थाने की एक टीम स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल, पुलिस स्कूल मैनेजमेंट से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमला किन परिस्थितियों में हुआ. घटना के कारणों को समझने के लिए लड़के के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन द्वारा की जाने वाली निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही घटना के बारे में और जानकारी सामने आ पाएगी.

वीडियो: अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से माफी क्यों मांगी?

Advertisement

Advertisement