The Lallantop

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर कहां जाएंगे? अश्विन ने सब बता दिया

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की वापसी आसान नहीं रही. वह 2024 में MI में बतौर कैप्टन लौटे थे. उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली. पिछले तीन सीजन में हार्दिक की कप्तानी में MI सिर्फ एक बार प्लेऑफ तक पहुंची.

Advertisement
post-main-image
मुंबई इंडियंस में बतौर कैप्टन हार्दिक पंड्या अपना इम्पैक्ट नहीं डाल पाए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को CSK और KKR अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं, लेकिन इस ट्रेड को लेकर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।
  • हार्दिक के मुंबई इंडियंस से जाने के पीछे टीम की कमजोर प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति है, जबकि कई टीमें उनके ट्रेड को लेकर अपनी स्थिति और प्रस्ताव तैयार कर रही हैं।
  • हार्दिक के ट्रेड पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और मुंबई इंडियंस कई विकल्पों पर विचार करेगी ताकि टीम के लिए बेहतर प्लेयर्स सुनिश्चित किए जा सकें।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इन दिनों चर्चा में हैं. IPL 2027 से पहले उनके फ्यूचर को लेकर बहस जारी है. खबर है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान को CSK और KKR अपनी टीम में जोड़ना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर भी हार्दिक के ट्रेड को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. लेकिन, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि यह ट्रेड होने से काफी दूर है.

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि इस ट्रेड को लेकर अभी कुछ तय नहीं हैं. मुंबई इंडियंस हार्दिक जैसे प्लेयर को किसी दूसरी टीम को देने से पहले कई बार सोचेगी. अश्विन के मुताबिक,

हार्दिक के ट्रेड को लेकर अभी कोई बात आगे नहीं बढ़ी है. किसी ने ट्रेड को कन्फर्म नहीं किया है. हर टीम हार्दिक जैसे प्लेयर को अपनी टीम में रखना चाहेगी. वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वह बैटिंग और बॉलिंग के साथ कैप्टेंसी भी कर सकते हैं. उन्हें कोई कप्तान बनाना चाहता है या नहीं, यह अलग बात है.

Advertisement

अश्विन ने आगे कहा, हार्दिक के MI से जाने को पहले से तय मान लेना जल्दबाजी है. हार्दिक पंड्या को ट्रेड करना आसान नहीं होगा. MI पांच बार की चैंपियन टीम है. रिपोर्ट के मुताबिक जो दूसरी टीमें हार्दिक को लेने के लिए इंटरेस्टेड हैं, उनमें CSK पांच बार और KKR तीन बार IPL की ट्रॉफी जीत चुकी है.

ऐसे में मुंबई क्यों चाहेगी कि वह हार्दिक को देकर दूसरी टीम को मजबूत बनाए? MI हार्दिक को तभी जाने देगी, जब उसके बदले टीम को दमदार प्लेयर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म मैच में ही टीम इंडिया का रिएलिटी चेक हो गया!

Advertisement
हार्दिक अपनी पसंद की टीम चुन सकते हैं?

हार्दिक के CSK और KKR में जाने की अटकलें लगातार सामने आ रही हैं. लेकिन आश्विन का मानना है कि कोई भी प्लेयर अकेले अपनी अगली टीम तय नहीं कर सकता. उनके मुताबिक, प्लेयर सिर्फ इतना कह सकता है कि वह किसी खास टीम के लिए नहीं खेलना चाहता. लेकिन, वह यह तय नहीं कर सकता कि उसे किस टीम में जाना है. अश्विन ने आगे कहा,

हार्दिक का ट्रेड अभी शुरुआती दौर में हैं. अभी उनके MI से जाने की बात पर यकीन नहीं करना चाहिए.

CSK और KKR क्या ऑफर कर सकते हैं?

खबर है कि हार्दिक पंड्या के बदले CSK, शिवम दुबे सहित एक अन्य पेसर को दे सकती है. जबकि, KKR भी अपनी टीम में हार्दिक को शामिल करने की रेस में है. हालांकि ये बातें अभी मीडिया में चल रही हैं. कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है. अश्विन ने इस संभावित ट्रेड पैकेज पर सवाल उठाए हैं.

अश्विन ने कहा, अगर KKR हर्षित राणा और रिंकू सिंह को ऑफर करती है. तभी यह ट्रेड मुंबई के लिए फायदेमंद होगा. अश्विन का मानना है कि इन दो प्लेयर्स से मुंबई की टीम मजबूत होगी.

उन्होंने आगे कहा कि CSK के मामले में भी MI को मजबूत प्लेयर चाहिए होंगे. अगर मुंबई की टीम हार्दिक के बदले अंशुल कम्बोज, खलील अहमद और शिवम दुबे जैसे प्लेयर मांगती है, तो CSK की बॉलिंग कमजोर हो जाएगी. इसलिए हार्दिक का ट्रेड आसान नहीं होगा.

अश्विन के मुताबिक, हार्दिक का ट्रेड अभी तय नहीं हुआ है. यह डील होने से अभी दूर है. KKR भी इस रेस में शामिल है. लेकिन, मुंबई इंडियंस की टीम किसी भी फैसले से पहले, कई विकल्पों पर विचार करेगी. हार्दिक के मुंबई से जाने का फैसला आसानी से नहीं होगा.

आसान नहीं रही हार्दिक की वापसी

मुंबई इंडियंस में हार्दिक की वापसी आसान नहीं रही. वह 2024 में MI में बतौर कैप्टन लौटे थे. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली. IPL 2024 में मुंबई की टीम हार्दिक की कप्तानी में कुछ नहीं कर पाई. टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे रही.

IPL 2025 में मुंबई ने कमबैक किया. इस सीजन टीम प्लेऑफ तक पहुंची. लेकिन, IPL 2026 में MI का प्रदर्शन फिर निराशाजनक रहा. इस सीजन MI ने नौवें नंबर पर फिनिश किया.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement