The Lallantop

बैंक संडे को भी खुलेंगे, सरकार ने इस फैसले की वजह भी बताई है

Banks Open Sunday September 27: बैंकों की वीकली छुट्टी के बाद महीने के आखिरी हफ्ते में की जा रही हड़ताल का असर ग्राहकों पर ज्यादा न हो, इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने बड़ा फैसला लिया है.

Advertisement
post-main-image
सरकार और RBI ने बैंकों को लेकर बड़ा फैसला लिया है (Courtesy: India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को रविवार को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह कार्यरत रखने की अनुमति दी है।
  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों की हड़ताल की घोषणा की थी, जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले थे।
  • सरकार ने बैंकिंग सेवाओं को निरंतर बनाए रखने और ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को बैंक खोलने का आदेश जारी किया है, साथ ही हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार 27 सितंबर को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दे दी है. ये जानकारी वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई है. वैसे तो शनिवार और रविवार (26-27 सितंबर) को बैंक बंद थे, लेकिन बैंक हड़ताल की वजह से रविवार को बैंक खुले रखने को मंजूरी दी गई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर के बीच तीन दिन तक देशभर में बैंक हड़ताल की घोषणा की है (Banks Open Sunday September 27).

Advertisement
सरकार के सर्कुलर में क्या कहा गया है?

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक सर्कुलर में बताया गया है कि सरकार ने लोगों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया है. इस दौरान बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा. सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार 27 सितंबर को सामान्य रूप से कार्य करेंगे. वित्त मंत्रालय ने कहा, “सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है और जरूरी बैंकिंग सेवाओं को जारी रखने के लिए कदम उठाए हैं.” 

ग्राहकों की सुविधा के लिए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( एसबीआई ), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक ने ग्राहकों को प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले ही जरूरी काम निपटा लेने की सलाह दी है. बैंकों ने ग्राहकों से हड़ताल की अवधि के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: Angel One के फाउंडर दिनेश ठक्कर ने 711 करोड़ में खरीदा पूरा टावर, कभी रहते थे किराये के घर में

क्या बैंक 5 दिनों तक बंद रहेंगे?

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि तीन दिन की हड़ताल और दो दिन वीकेंड होने से बैंक 5 दिन बंद रहेंगे. लेकिन सरकार ने ताजा अधिसूचना जारी कर बैंकों को लगातार 5 दिनों तक बंद रहने से रोक दिया है. इस अधिसूचना के मुताबिक, बैंक शाखाएं, करेंसी चेस्ट, बैंक कार्यालय और एटीएम से जुड़ी शाखाएं रविवार, 27 सितंबर को भी खुली रहेंगी. 

वित्त मंत्रालय ने इससे पहले बैंक कर्मचारियों से प्रस्तावित हड़ताल रद्द करने और बातचीत के जरिए अपनी लंबित मांगों को निपटाने की अपील की थी. 

Advertisement

वीडियो: राहुल गांधी के फोन के बाद राहुल बोंद्रे पलटे, नहीं ज्वॉइन की BJP

Advertisement