The Lallantop

वर्ल्डकप 2024 का फाइनल याद करो... अश्विन ने गंभीर को अक्षर पटेल की काबिलियत याद दिलाई

South Africa के खिलाफ सुपर-8 मैच में इंडियन टीम मैनेजमेंट ने वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा. जिस पर पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने काफी नाराजगी जताई है.

Advertisement
post-main-image
अक्षर ने उस मैच में 45 रन बनाए थे और टीम को 170 के पार पहुंचाया था. (फोटो- AP)

T20 World Cup के सेमीफाइनल में इंडियन टीम पहुंचेगी या नहीं, ये अब बड़ा सवाल है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में 76 रनों की हार के बाद टीम इंडिया अब बैकफुट पर है. इस मैच में टीम मैनेजमेंट ने वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था. जिस पर पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने काफी नाराजगी जताई है. अश्विन ने कहा है कि अक्षर T20 क्रिकेट में आपके सबसे अहम प्लेयर हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर कहा कि अक्षर पटेल को बाहर करना समझ से परे है. उन्होंने अक्षर को टी20 क्रिकेट में भारत का सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर बताया. अश्विन ने कहा,

“IPL में प्लेयर्स के साथ मैच-अप और रोटेशन ठीक है, क्योंकि वहां 14 मैच होते हैं. लेकिन ICC टूर्नामेंट जैसे वर्ल्ड कप में जितना संभव हो, टीम को स्थिर रखना बेहतर होता है.”

Advertisement

वॉशिंगटन सुंदर के सेलेक्शन पर अश्विन ने बताया,

"मैं मानता हूं कि वॉशिंगटन सुंदर को लेफ्ट-हैंडर्स के खिलाफ इस्तेमाल करना सही है. लेकिन अक्षर पटेल T20 क्रिकेट में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी पिछली परफॉर्मेंस को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए."

अश्विन ने 2024 T20 वर्ल्ड कप फाइनल का उदाहरण दिया. उस मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने शुरुआत में विकेट गंवाए थे. तब अक्षर पटेल आए और विराट कोहली के साथ मिलकर मिडिल ओवर्स में मजबूत पार्टनरशिप की. अक्षर ने उस मैच में 45 रन बनाए थे और टीम को 170 के पार पहुंचाया था.

Advertisement

अश्विन का मानना है कि अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अक्षर होते, तो भारत शुरुआती झटकों से उबरकर 188 रन चेज कर लेता. उन्होंने कहा,

"अगर मिडिल ओवर्स में कुछ विकेट बचे होते और स्थिरता होती, तो हम टारगेट चेज कर लेते."

बता दें कि वॉशिंगटन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह टीम में चुना गया था. लेकिन शुरुआत में विकेट मिलने के बाद सुंदर का इस्तेमाल देर से हुआ. बैटिंग में भी सुंदर को नंबर 5 पर भेजा गया, और वो कुछ खास नहीं कर सके. मैच में वॉशिंगटन सुंदर 11 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए.

इस टूर्नामेंट में अक्षर पटेल को नंबर 8 पर बैटिंग मिली है और वो लगातार दो मैचों में डक पर आउट हुए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह को भी नंबर 8 पर भेजा गया. और रिंकू भी डक पर आउट हो गए. अब देखना होगा कि अगले दो मैचों में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है.

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है. टीम का रन रेट -3.800 है, जो सबसे बड़ी सिरदर्द है. इंडियन टीम को अब अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे. साथ ही रन रेट भी सुधारना होगा. किसी भी मैच में हार, टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी.

वीडियो: Champions Trophy 2025: Axar Patel का दमदार परफॉर्मेंस, Rahul को भी रहेगा याद

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement