The Lallantop

अर्शदीप सिंह फिट हैं या नहीं? टीम मैनेजमेंट के अलग-अलग दावे

इस सीजन में अर्शदीप सिंह ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इन मैचों में वो केवल 14 ही विकेट ले पाए हैं. उनका इकोनमी रेट 9.78 का रहा है. वहीं औसत 34.93 का.

Advertisement
post-main-image
इस सीजन अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. (Photo-PTI)

पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए संघर्ष कर ही रही है. टीम के ड्रेसिंग रूम में भी सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ टीम के स्पोर्ट्स साइंस हेड दावा करते हैं कि अर्शदीप सिंह पूरी तरह फिट नहीं है. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने अब इस बयान को ही गलत बता दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अर्शदीप सिंह का खराब प्रदर्शन

इस सीजन में अर्शदीप सिंह ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इन मैचों में वो केवल 14 ही विकेट ले पाए हैं. उनका इकोनमी रेट 9.78 का रहा है. वहीं औसत 34.93 का. 2022 के बाद से यह अर्शदीप का सबसे ज्यादा औसत है. अर्शदीप के खराब प्रदर्शन को को लेकर जब सवाल किया गया तो उनके पूरी तरह फिट न होने का दावा किया गया. टीम के स्पोर्ट्स साइंस हेड एंड्रयू लिपस ने कहा,

वह मैदान पर अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं. उनके शरीर को देखकर लगता है कि कुछ रेस्ट्रिक्शन हो सकती हैं, जो शायद उसके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव का कारण हों. पिछले कुछ हफ़्तों से वह शारीरिक रूप से काफ़ी बेहतर महसूस कर रहे हैं. ड्रेसिंग रूम में वह काफी एक्टिव रहते हैं. यह बात बिल्कुल नहीं बदली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPL 2026 में धोनी की वापसी मुश्किल? अश्विन ने भी इशारा कर दिया 

टीम का बयान आया सामने

ये बयान वायरल होने के बाद टीम की तरफ से भी एक बयान दिया गया. जिसमें बताया गया कि अर्शदीप को कोई परेशानी नहीं है और वो पूरी तरह फिट हैं. इस बयान में कहा गया,

रिपोर्ट्स के उलट, हम यह साफ करना चाहेंगे कि हमारे मेन पेसर और सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, अर्शदीप सिंह पूरी तरह से फ़िट हैं. टीम के साथ वो लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट उनकी रिकवरी से पूरी तरह से संतुष्ट है. जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के एक अहम मुकाबले की ओर बढ़ रहे हैं, वह खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. नेट्स में उनकी एनर्जी, लय और डेडिकेशन अहम है. हमें विश्वास है कि वह आगे भी पंजाब किंग्स के लिए एक अहम भूमिका निभाते रहेंगे.

Advertisement

अर्शदीप सिंह के लिए के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा. वह प्रदर्शन के कारण तो ट्रोल हो ही रहे हैं, इसके अलावा वो अपने टीम व्लॉग के कारण भी निशाने पर आ चुके हैं. अर्शदीप ने तिलक वर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ. वहीं उनके वीडियो में वेप कर रहे युजवेंद्र चहल भी काफी ट्रोल हुए. पंजाब किंग्स इस पूरे सीजन अब तक विवादों से घिरी रही है.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बड़ी अपडेट, माही कहां खेलेंगे आखिरी मैच?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement