The Lallantop

वैभव ने स्टार्क को भी नहीं छोड़ा, BCCI को माननी चाहिए रवि शास्त्री की बात

स्टार्क RR की पारी का तीसरा ओवर डालने आए. उनके सामने वैभव सूर्यवंशी थे. स्टार्क की पहली गेंद वाइड रही. लेकिन, जब उन्होंने अगली लीगल डिलीवरी डाली, तो उस पर वैभव ने थर्डमैन एरिया में चौका जड़ दिया. इस तरह सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी IPL 2026 में स्कोरिंग शॉट से शुरुआत की. इसी ओवर में उन्होंने एक छक्का भी लगाया.

Advertisement
post-main-image
वैभव सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. (फोटो-PTI)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के बीच होनी वाली टक्कर का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस को था. क्योंकि 1 मई को RR और DC के बीच हुए मुकाबले में सूर्यवंशी जल्दी आउट हो गए थे. वह उस मैच में स्टार्क का सामना नहीं कर पाए. वहीं, जब 17 मई को सूर्यवंशी का स्टार्क से सामना हुआ, तो वैभव ने ही बाजी मारी. उन्होंने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर वही किया, जो पहले कई बॉलर्स के खिलाफ कर चुके थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पहली गेंद पर जड़ा चौका

राजस्थान की पारी का पहला ओवर मिचेल स्टार्क ने डाला. इस ओवर की सभी 6 गेंदें यशस्वी जायसवाल ने खेलीं. इस ओवर में जायसवाल ने 3 चौके जड़कर 12 रन बनाए. इसके बाद, स्टार्क तीसरा ओवर डालने आए. उनके सामने वैभव सूर्यवंशी थे. स्टार्क की पहली गेंद वाइड रही. लेकिन, जब उन्होंने पहली लीगल डिलीवरी डाली, तो उस पर वैभव ने थर्डमैन एरिया में चौका जड़ दिया. इस तरह सूर्यवंशी ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी IPL 2026 में स्कोरिंग शॉट से शुरुआत की. इसी ओवर में उन्होंने एक छक्का भी लगाया.

नामी बॉलर्स की पहली गेंद पर जड़ चुके हैं सिक्सर

IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए ड्रीम सीजन रहा है. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने कई बॉलर्स की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. सूर्यवंशी ने इस सीजन में जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, लुंगी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंग्टन सुंदर जैसे बॉलर्स की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है. वहीं, मिचेल स्टार्क, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप और जोश हेजलवुड जैसे फेमस गेंदबाजों की पहली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा है.

Advertisement
500 रनों के करीब पहुंचे वैभव

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार 46 रनों की पारी खेली. उन्होंने ये 46 रन सिर्फ 21 गेंदों पर बनाए. अपनी पारी में वैभव ने 5 चौके और 3 छक्के जड़े. इस इनिंग्स के जरिए उन्होंने व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की. सूर्यवंशी IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया. अभिषेक ने IPL 2024 में 42 छक्के लगाए थे. वहीं, सूर्यवंशी अब तक 43 छक्के लगा चुके हैं.

46 रनों की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 500 रनों के करीब पहुंच गए हैं. इस सीजन में वह 12 इनिंग्स में 486 रन बना चुके हैं. IPL 2026 में वैभव ने अब तक एक सेंचुरी सहित 2 हाफ सेंचुरीज लगाई हैं.

सूर्यवंशी के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की फीयरलेस बैटिंग देखकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री काफी इम्प्रेस्ड हैं. उन्होंने वैभव को भारतीय टीम में जल्दी शामिल किए जाने की मांग की. उनका कहना है कि सूर्यवंशी को जल्दी T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करा दिया जाए. रवि शास्त्री का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को दुनिया की किसी भी टीम में जगह मिल जाएगी. उन्होंने कहा, जून में भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा सूर्यवंशी के सीनियर डेब्यू के लिए आदर्श मंच हो सकता है.

Advertisement
माइकल वॉन भी वैभव के मुरीद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हैं. वह भी IPL में उनकी बैटिंग को एंजॉय कर रहे हैं. वैभव जिस बेबाक अंदाज में बैटिंग करते हैं, उससे माइकल वॉन काफी प्रभावित हैं. उन्होंने सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए X पर लिखा,

मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर हैं. मैंने उनकी तरह बैैैैटिंग करते किसी को नहीं देखा. वह सिर्फ 15 साल के हैं.

सूर्यवंशी का दूसरा IPL सीजन

यह वैभव सूर्यवंशी का सिर्फ दूसरा IPL सीजन है. उन्होंने बीते साल डेब्यू किया. IPL 2025 में वैभव ने इम्पैक्ट डाल दिया. बीते सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 35 गेंद पर सेंचुरी लगाई थी. इसके बाद सूर्यवंशी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. IPL 2026 में वह जबरदस्त बैटिंग कर रहे हैं. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement