The Lallantop

RCB से हारने के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स, जानिए क्या है गणित?

पंजाब किंग्स ने पहले 7 मैचों से 13 पॉइंट हासिल किए. लेकिन, इसके बाद अगले 6 मैचों में PBKS को कोई अंक हासिल नहीं हुआ. IPL 2026 में पंजाब की टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है.

Advertisement
post-main-image
पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में जाने की राह काफी मुश्किल हो गई है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 17 मई को 23 रनों से हराया, जिससे उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें काफी कम हो गईं।
  • IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने शुरुआत में 7 में से 6 मैच जीते थे, लेकिन इसके बाद लगातार 6 मैच हारने के कारण उनकी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की स्थिति कठिन हो गई।
  • पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच में बड़ा अंतर से जीतना होगा और अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हारने के बाद, पंजाब किंग्स (PBKS) की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. 17 मई को RCB ने पंजाब को 23 रनों से हराया. यह PBKS के लिए करो या मरो वाला मैच था. अगर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम यह मुकाबला जीत जाती, तो वह प्लेऑफ की रेस में बनी रहती. हालांकि, पंजाब अभी ऑफिशियली तौर पर IPL 2026 से बाहर नहीं हुई है. टीम की प्लेऑफ में जाने की कुछ संभावना बची है. इसके लिए पंजाब को LSG के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा. इसके अलावा, PBKS को दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का गणित

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने जोरदार शुरुआत की. PBKS ने शुरू के 7 मैचों में से 6 जीते. एक मैच बारिश के चलते नहीं हुआ. टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि इस साल पंजाब की प्लेऑफ में जगह पक्की है. लेकिन, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. 8वें मैच से पंजाब की टीम जीत से भटक गई. इस दौरान उसे लगातार 6 मैचों में हार मिली. IPL इतिहास में ऐसी बहुत कम टीमें हैं, जिन्होंने लगातार 6 मैच हारने के बाद, प्लेऑफ में क्वालीफाई किया हो.

ये भी पढ़ें: कोहली ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, IPL में कोई आसपास भी नहीं

Advertisement

लेकिन, RCB से मैच गंवाने के बाद भी पंजाब की टीम प्लेऑफ में जा सकती है. गुजरात टाइटंस को CSK के खिलाफ अपना लास्ट मैच बड़े अंतर से जीतना होगा. CSK और RR की टीमें अपने बाकी मैच हार जाएं. KKR दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार जाए. तब RCB, GT, SRH के साथ पंजाब किंग्स चौथी टीम के तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. अगर पंजाब की टीम अपना सफर 15 पॉइंट्स पर खत्म करती है, तो उसे दूसरी टीमें के नतीजों पर निर्भर करना पड़ेगा.

RCB प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम

पंजाब को 23 रनों से हराने के बाद, RCB की टीम ने IPL 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया. इस सीजन बेंगलुरु पहली टीम है, जिसने सबसे पहले प्लेऑफ में एंट्री की. RCB 11वीं बार IPL के प्लेऑफ में पहुंची है. RCB ने इस सीजन 13 मैचों में से 9 जीते और 4 हारे हैं. 18 पॉइंट्स के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. अब 22 मई को RCB की टीम इस सीजन का आखिरी लीग मैच SRH के खिलाफ खेलेगी.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement