इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. दोनों टीम्स के बीच अहमदाबाद में तीसरा T20I मैच खेला जा रहा है. इस मैच से पहले इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स उम्मीद कर रहे थे कि शायद पृथ्वी शॉ को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इंडियन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही गए.
टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ का हाल हीरा ठाकुर जैसा हो गया है!
संजू, पृथ्वी से कह रहे होंगे - फर्स्ट टाइम?


इसको देख इंडियन फ़ैन्स काफी नाराज़ हो गए और उन्होंने पृथ्वी के सपोर्ट में ट्वीट करने शुरू कर दिए. चलिए, आपको बताते हैं किसने क्या लिखा.
एक यूज़र ने सूर्यवंशम मूवी से हीरा ठाकुर की काम करते हुए फोटो लगाकर लिखा,
‘इस पूरी सीरीज़ में पृथ्वी शॉ.’
एक और यूज़र ने पृथ्वी की टीम में जगह ना होने पर लिखा,
‘आज के मैच में ’पृथ्वी शॉ' को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए था. चिंता मत करो चैम्प, IPL 2023 की अपनी परफॉर्मेंस से इनको तगड़ा जवाब देना.'
एक यूज़र ने अरिजीत सिंह के गाना का एक मीम लगाते हुए लिखा,
‘पंड्या से पृथ्वी.’
अन्य यूज़र ने इंडिया का नुकसान बताते हुए लिखा,
‘अगर पृथ्वी शॉ इंडिया के लिए नहीं खेलते, तो ये इंडिया का नुकसान है. उनका नहीं.’
एक यूज़र ने संजू का ज़िक्र करते हुए फर्स्ट टाइम वाला मीम लगाकर लिखा,
‘पूरी सीरीज़ में एक भी मौका ना मिलने के बाद संजू सैमसन से पृथ्वी शॉ.’
एक यूज़र ने मैच में ईशान किशन की पारी का ज़िक्र करते हुए लिखा,
‘ईशाम किशन की पारी के बाद पृथ्वी शॉ- मेरे साथ अन्याय हुआ है.’
एक यूज़र ने म़िर्जापुर का डयलॉग मारते हुए लिखा,
‘बहुत तकलीफ होती है. जब आप योग्य हो और लोग आपकी योग्यता नहीं पहचाने.’
एक यूज़र ने पृथ्वी के लिए ट्वीट किया,
‘उम्मीद करते हैं कि एक दिन जब हम पृथ्वी की फोटो गूगल पर तलाशें, तो हमको उनकी DC की जर्सी से ज्यादा इंडियन जर्सी की तस्वीरें मिलें.’
एक यूज़र ने बराबरी का ज़िक्र करते हुए लिखा,
‘न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच में भी पृथ्वी बेंच किए गए. क्या ये है आपकी बराबरी?'
बताते चलें, इंडियन क्रिकेट फ़ैन्स पृथ्वी शॉ का T20I टीम में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. और उनका ये इंतजार अभी लंबा खिंचता दिख रहा है.
वीडियो: लियोनल मेसी का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों ब्लॉक हुआ?



















