The Lallantop

'टॉक्सिक' में यश और कियारा आडवाणी के सेक्स सीन पर मचा बवाल, क्या वो सीन फिल्म से डिलीट होगा?

'टॉक्सिक' के इस सीन को लेकर मेकर्स में भीतरी अनबन शुरू हो गई है. कियारा नहीं चाहती कि ये सीन फिल्म में रखा जाए.

Advertisement
post-main-image
'टॉक्सिक' 19 मार्च से पोस्टपोन हो गई. अब ये 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Yash स्टारर Toxic के फर्स्ट लुक टीज़र ने इंटरनेट पर काफी बवाल मचा दिया था. कारण? उसमें फिल्माया गया सेक्स सीन. तब इंटरनेट पर लोगों ने मेकर्स को खूब लताड़ा था. अब एक और चर्चा ने लोगों के कान खड़े कर दिए. इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि फिल्म में यश और Kiara Advani के बीच एक सेक्स सीन फिल्माया गया था. ये सीन इतना बोल्ड है कि कियारा को अपनी इमेज का डर सताने लगा है. नतीजतन, उन्होंने डायरेक्टर Geetu Mohandas से उस सीक्वेंस को हटाने की डिमांड की है. मगर यश उसे फिल्म से हटाने के पक्ष में नहीं हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

M9 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टॉक्सिक' में यश और कियारा के बीच एक आउट ऑफ द बॉक्स सेक्स सीन शूट किया गया था. शुरुआत में उसे लेकर कुछ खास चर्चा नहीं थी. मगर अब एकाएक उसको लेकर भीतरी अनबन शुरू हो गई है. लोगों को उस सीन के होने भर से कोई दिक्कत नहीं. बल्कि इस बात से है कि उसे फिल्म में किस तरह से प्रेजेंट किया गया है.

बताया जा रहा है कि वो सीन कुछ लोगों को नया और इम्पैक्टफुल लगेगा. वहीं कई लोग उसे देखते हुए अनकम्फर्टेबल भी हो सकते हैं. रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में उसे जिस तरह प्रेजेंट किया गया, उस पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो सकती है. इस वजह से मेकर्स अभी से उसे लेकर दो फांक होने लगे हैं. एक तरफ वो ये कह रहे कि उससे फिल्म को जबरदस्त अटेंशन मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ़ उनका कहना है कि उस सीन की वजह से फिल्म को अनचाही नेगेटिविटी का शिकार बन जाएगी. मगर इन सबके बीच कियारा आडवाणी का भी एक पक्ष है.

Advertisement

बताया जा रहा कि कियारा एक सेफ ऑप्शन तलाश रही हैं. उन्होंने मेकर्स से कहा कि वो फिल्म से इस सेक्स सीन को हटा दें. लोग ये सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने शूटिंग के वक्त इस पर ऑब्जेक्शन क्यों नहीं किया? तो इसके पीछे भी एक बड़ी वजह थी. दरअसल, उन्होंने वो सीन अपनी सहमति से ही फिल्माया था. मगर अब माहौल बदल गया है. बताया जा रहा है कि अभी जनता के बीच उनकी काफी पॉलिश्ड इमेज है. इसलिए इस तरह का सेक्स सीन लोगों के मन में उनकी जो छवि है, उसे खराब कर सकता है. ऐसे में फिल्म में क्या कुछ होगा और उस पर लोगों का कैसा रिएक्शन आएगा, ये 04 जून को इसकी रिलीज़ होने के बाद ही बताया जा सकता है. हालांकि दी लल्लनटॉप इन खबरों की पुष्टि नहीं करता.

वीडियो: टॉक्सिक के टीजर में दिखने वाली एक्ट्रेस कौन हैं?

Advertisement
Advertisement