The Lallantop

अरिजीत सिंह की पहली फिल्म की कहानी पता चल गई!

अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के बाद ये फिल्म बना रहे हैं. इसकी शूटिंग लंदन में चल रही है.

Advertisement
post-main-image
अरिजीत सिंह अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं. इसमें शोरा सिद्दीकी लीड रोल में हैं.

Arijit Singh Nawazuddin Siddiqui की बेटी Shora Siddiqui को लेकर जो फिल्म बना रहे हैं, उसकी कहानी क्या है?Rajinikanth स्टारर Thalaivar 173 कौन डायरेक्ट करेगा? Varun Dhawan, Mrunal Thakur और Pooja Hegde स्टारर Hai Jawani to Ishq Hona Hai कब रिलीज़ होगी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अरिजीत सिंह की पहली फिल्म की कहानी पता चल गई

अरिजीत सिंह अपनी पहली फिल्म बनाने जा रहे हैं. नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा इसमें लीड रोल में हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ये फिल्म तीन यंगस्टर्स के बारे में है. इनमें से एक का रोल शोरा करेंगी. ये तीनों समाज के अलग-अलग तबकों से होंगे. ये तीनों किरदार एक-दूसरे से टकराएंगे और फिर कहानी नया मोड़ लेगी. फिलहाल इसकी शूटिंग लंदन में हो रही है. इसका पहला शेड्यूल शांति निकेतन में शूट हुआ था. अरिजीत सिंह ही इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.

Advertisement

# 'राइड अलॉन्ग 3' बनेगी, लीड एक्टर्स करेंगे वापसी

पॉपुलर कॉप फ्रैंचाइज़ 'राइड अलॉन्ग' की तीसरी किश्त बनने जा रही है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक एक्टर केविन हार्ट और आइस क्यूब इस सीक्वल में वापसी करेंगे. फिल्म की लिखाई का काम शुरू हो चुका है. हालांकि फिलहाल यूनिवर्सल स्टूडियोज़ ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# अश्वत मारीमुथू डायरेक्ट करेंगे रजनीकांत की 'थलाइवर 173'?

Advertisement

कमल हासन के प्रोडक्शन बैनर में बनने वाली रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' के डायरेक्टर का नाम फाइनल ही नहीं हो पा रहा है. पहले ख़बर आई कि इसे सुंदर C डायरेक्ट करेंगे. मगर फिर उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी. फिर जनवरी में कमल हासन ने अनाउंस किया कि इस फिल्म को सिबी चक्रवर्ती डायरेक्ट करेंगे. मगर कुछ दिन उन्होंने भी फिल्म छोड़ दी. अब एक नया नाम पढ़ने में आ रहा है. 123 तेलुगु के मुताबिक डायरेक्टर तौर पर अश्वत मारीमुथू इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं. हालांकि अभी कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.

# 'सलाम-ए-इश्क़' का सीक्वल बनाएंगे निखिल आडवाणी?

डायरेक्टर निखिल आडवाणी साल 2007 की अपनी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क़' का सीक्वल बना सकते हैं. वैरायटी इंडिया से चर्चा में उन्होंने कहा, "ये सलाम-ए-इश्क़ को फ्रैंचाइज़ बनाने का परफेक्ट दौर है. ख़ास तौर पर तब, जब मुझे पता है कि पिछली फिल्म में मैंने क्या ग़लतियां की थीं." इस बातचीत में उन्होंने 'चांदनी चौक टु चाइना' के सीक्वल पर भी बात की. कहा, "जब भी अक्षय किसी चैनल पर ये फिल्म देखते हैं, वो मुझे कॉल करते हैं. और कहते हैं, हमें इसका सीक्वल बनाना चाहिए." हालांकि अभी निखिल ने इनमें से एक भी सीक्वल कन्फर्म नहीं किया है.

# 8 मई को रिलीज़ होगी नीतू-कपिल की 'दादी की शादी'

नीतू कपूर स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघर में लगेगी. इसमें कपिल शर्मा और सादिया ख़तीब ने भी काम किया है. नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर इस फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं. आशीष आर. मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है. हम याद दिला दे कि संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' भी 8 मई को ही रिलीज़ हो रही है.

# 'है जवानी तो इश्क़ होना है' प्रीपोन, 22 मई को आएगी

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क़ होना है' प्रीपोन हो गई है. अब ये फिल्म 12 जून नहीं, 22 मई को आएगी. मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ ये घोषणा की. डेविड धवन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

वीडियो: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद फिल्मों में हाथ अजमाएंगे अरिजीत सिंह?

Advertisement