The Lallantop

LSG बना देता रनों का पहाड़, प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेक लगा दी

गुजरात टाइटंस (GT) से जुड़ने के बाद, प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) कहर बरपा रहे हैं. वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. LSG के खिलाफ मैच उन्होंने इस सीजन की शानदार बॉलिंग की.

Advertisement
post-main-image
प्रसिद्ध कृष्णा IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात टाइटंस के बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 4 विकेट लेकर अपनी बॉलिंग से LSG को नियंत्रित किया और 28 रन दिये।
  • प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद अपनी गेंदबाजी बेहतर की और इस कारण आईपीएल 2026 में अब तक 10 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की।
  • इस प्रदर्शन के कारण प्रसिद्ध कृष्णा इस सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं और उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ गुजरात टाइटंस (GT) के बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने बॉलिंग की टॉप क्लास दिखाई. मैच में उन्होंने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए LSG को बैकफुट पर धकेल दिया. प्रसिद्ध की सटीक गेंदों पर लखनऊ के बैटर खुलकर नहीं खेल पाए. उन्होंने अपनी बेहरीतन बॉलिंग से लखनऊ को कंट्रोल किया. प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मुकाबले में विकेट्स का ‘चौका’ लगाया. इस सीजन में यह उनकी बेस्ट बॉलिंग है.

Advertisement
प्रसिद्ध ने लिए 4 विकेट

मैच के दौरान LSG के सभी बैटर्स को प्रसिद्ध कृष्णा की तपिश झेलनी पड़ी. एडेन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी और मुकुल चौधरी उनकी गेंदों की काट नहीं ढूढ पाए. इन सभी खतरनाक बल्लेबाजों को प्रसिद्ध ने पवेलियन भेजा. मारक्रम और पूरन उस क्लास के बैटर हैं, जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं. लेकिन, प्रसिद्ध इन्हें सस्ते में आउट करके लखनऊ को बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक दिया. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए.  

पर्पल कैप होल्डर बने प्रसिद्ध

प्रसिद्ध को LSG के खिलाफ शानदार बॉलिंग करने का इनाम भी मिला. मैच में चार विकेट लेने के बाद, वह इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए. प्रसिद्ध IPL 2026  में अब तक 4 मैचो में 10 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग 28 रन पर 4 विकेट रही. प्रसिद्ध अब पर्पल कैप होल्डर बन गए हैं. पर्पल कैप उसी बॉलर को दी जाती है, जो टूर्नामेंट में लीडिंग विकेट टेकर होता है. बीते सीजन प्रसिद्ध ने पर्पल कैप अवॉर्ड जीता था. आईपीएल 2025 में उन्होंने 25 विकेट लिए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: RR के मैनेजर डगआउट में बैठकर चला रहे थे फोन, BCCI की कार्रवाई तय है!

प्रसिद्ध ने जाहिर की खुशी

इनिंग्स ब्रेक के दौरान प्रसिद्ध ने अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की. गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद उनकी बॉलिंग और धारदार हो गई है. इस दौरान उन्होंने कहा,

पूरा सीजन खेलकर आ रहा हूं कॉन्फिडेंस है. मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. विकेट पर अच्छी तरह भाग रहा हूं. GT का माहौल भी काफी अच्छा है, इससे मुझे हेल्प मिलती है. मैंने हर तरीके से बॉलिंग की. मैं लकी हूं कि मुझे उन गेंदों पर विकेट मिले. एक बॉलर को तौर पर आपको हमेशा सही एरिया में गेंद डालनी पड़ती है.

Advertisement
GT में बदली किस्मत

प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2025 में गुजरात टाइटंस ज्वाइन किया. GT में आने के बाद, उनकी किस्मत बदल गई. IPL 2025 में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार बॉलिंग करते हुए 25 विकेट लिए थे. वहीं, IPL के मौजूदा सीजन में भी वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो प्रसिद्ध ने सिर्फ 19 इनिंग्स में गुजरात के लिए 35 विकेट लिए हैं. यह किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है. इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने KKR के लिए 4 सीजन में 30 विकेट और राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में 19 विकेट लिए थे.

वहीं, लखनऊ की इनिंग्स की बात करें, तो LSG ने 8 विकेट पर 164 रन बनाए. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 30 रन एडेन मारक्रम के बल्ले से निकले. उनके अलावा, निकोलस पूरन ने 19 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी 18-18 रन बनाकर आउट हुए. गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement