The Lallantop

प्रिंस का दमदार डेब्यू बेकार, भारत एक रन से हारा

भारत को पहले टी20 में हार का सामना करना पड़ा था. इस शर्मनाक हार के बाद कायास लगाए जा रहे थे कि टीम में बदलाव होगा. टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में बदलाव किया गया है और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
प्रिंस यादव का शानदार डेब्यू. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने तीन विकेट लिए और अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम की पूरी कोशिश की।
  • पहले टी20 मैच में भारत की हार के बाद टीम में बदलाव किया गया और कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रिंस यादव को तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी, ताकि टीम के प्रदर्शन में सुधार हो।
  • प्रिंस यादव के प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया यह मैच 1 रन से हार गई, जिससे टीम की क्लीन स्वीप हो गई और आने वाले मैचों में सुधार की जरूरत बनी।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हर किसी की नजर वैभव सूर्यवंशी को खोज रही थी. लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा. वैभव को तो मौका नहीं मिला, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया ने प्रिंस यादव को आजमाया. इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में इस फैसले की लाज रखी और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी लिए. साथ ही उन्होंने अंतिम बॉल पर छक्का भी लगाया. लेकिन, इसके बावजूद टीम इंडिया ये मुकाबला 1 रन से हार गई. उनकी सारी मेहनत बेेेेकार हो गई. इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया क्लीन स्वीप हो गई. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रिंस यादव का डेब्यू

भारत को इससे पहले, पहले टी20 में भी हार का सामना करना पड़ा था. इस शर्मनाक हार के बाद कायास लगाया जा रहा था कि टीम में बदलाव होगा. टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में बदलाव किया गया है और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया गया है. शिवम दुबे से मिली डेब्यू कैप पहनकर प्रिंस क्रीज पर उतरे और गेंदबाजी से आयरलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.  

प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए थे. ओवर की चौथी गेंद पर लॉरकन टकर ने चौका जमाया. इसके बाद, 8वें ओवर में प्रिंस को एक बार फिर गेंद थमाई गई. ओवर की तीसरी गेंद पर टकर ने स्वीप की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और ईशान किशन ने कैच लपका. लॉरकन प्रिंस यादव का मेडन टी20 विकेट बने. लेकिन वह सिर्फ यही नहीं रुके.

Advertisement
प्रिंस यादव का शानदार प्रदर्शन

प्रिंस को पारी का अंत करने की जिम्मेदारी भी दी गई और वह इसमें फुल नंबर पास भी हो गए. उन्होंने बल्लेबाजों को तेजी से रन नहीं बनाने दिया. इस ओवर में उन्होंने आयरलैंड के उस खिलाड़ी को आउट किया, जो कि सबसे ज्यादा रन बना चुका था. 

आखिरी ओवर में प्रिंस ने टेक्टर को शॉट गेंद डाली. टेक्टर ने पुल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद किनारे पर लगी और एक बार फिर ईशान किशन ने कैच लेलिया. 47 गेंदों में 53 रन बनाकर हैरी आउट हो गए. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स लेंगे संन्यास! NZ सीरीज के तीसरे टेस्ट के बीच लिया बड़ा फैसला 

Advertisement

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लियम मैकार्थी भी प्रिंस यादव का शिकार बने. उनकी ऑफ कटर गेंद पर लियम बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन गेंद को मिसटाइम कर गए. महज 2 बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर लियम आउट हुए. प्रिंस ने अपने चार ओवर के स्पैल को तीन विकेट और 22 रन देकर पूरा किया. 

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 154 रन बनाए. 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड की टीम ने संभल कर बल्लेबाजी की. हैरी टेक्टर ने बेंजामिन के साथ 65 रन की साझेदारी की. इस समय लग रहा था कि आयरलैंड की टीम 180 तक पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. भारतीय गेंदबाजों ने कमबैक किया और टीम को 154 पर रोक दिया. 

इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में भारतीय मूल के आयरिश बॉलर जय मूंदड़ा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन की राह दिखाकर टीम इंडिया को बैकफुट पर भेज दिया. उन्होंने इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर को भी बोल्ड कर दिया. टीम इंडिया की तरफ से तिलक वर्मा ने पचासा जड़ा, लेकिन उन्हें दूसरे एंड से किसी का साथ नहीं मिला. अंत में हर्षि‍त राणा ने तेजतर्रार 21 रन जोड़े. लेकिन, अंतिम ओवर में 5वीं बॉल पर वो भी आउट हो गए. प्रिंस ने लास्ट बॉल पर छक्का भी लगाया. लेकिन, इसके बावजूद टीम 153 रन तक ही पहुंच सकी.

वीडियो: Ireland में Gautam Gambhir, उधर Sri Lanka टेस्ट में क्या हो गया?

Advertisement