The Lallantop

प्रिंस का दमदार डेब्यू बेकार, भारत एक रन से हारा

भारत को पहले टी20 में हार का सामना करना पड़ा था. इस शर्मनाक हार के बाद कायास लगाए जा रहे थे कि टीम में बदलाव होगा. टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में बदलाव किया गया है और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
प्रिंस यादव का शानदार डेब्यू. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टी20 मैच में भारतीय टीम ने प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया और उन्होंने चार ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • पहले टी20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था जिससे टीम में बदलाव की जरूरत महसूस हुई और इस कारण प्रिंस यादव को मौका मिला।
  • प्रिंस यादव के प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत को आयरलैंड के खिलाफ मैच में कम रन देने और एक बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हर किसी की नजर वैभव सूर्यवंशी को खोज रही थी. लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा. वैभव को तो मौका नहीं मिला, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया ने प्रिंस यादव को आजमाया. इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में इस फैसले की लाज रखी और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी लिए. साथ ही उन्होंने अंतिम बॉल पर छक्का भी लग

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

  हालांकि, उनकी सारी मेहनत बेेेेकार हो गई. 

प्रिंस यादव का डेब्यू

भारत को पहले टी20 में हार का सामना करना पड़ा था. इस शर्मनाक हार के बाद कायास लगाए जा रहे थे कि टीम में बदलाव होगा. टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में बदलाव किया गया है और प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका दिया गया है. शिवम दुबे से मिली डेब्यू कैप पहनकर प्रिंस क्रीज पर उतरे और गेंदबाजी से आयरलैंड के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.  

Advertisement

प्रिंस यादव ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए थे. ओवर की चौथी गेंद पर लॉरकन टकर ने चौका जमाया. इसके बाद 8वें ओवर में प्रिंस को एक बार फिर गेंद थमाई गई. ओवर की तीसरी गेंद पर टकर ने  स्वप की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और ईशान किशन ने कैच लपका. लॉरकन प्रिंस यादव का मेडन टी20 विकेट बने. लेकिन वह सिर्फ यही नहीं रुके.

प्रिंस यादव का शानदार प्रदर्शन

प्रिंस को पारी का आखिरी करने की जिम्मेदारी दी गई और वह इसमें फुल नंबर पास भी हो गए. उन्होंने बल्लेबाजों को तेजी से रन नहीं बनाने दिया.इस ओवर  उन्होंने आयरलैंड के उस खिलाड़ी को आउट किया जो कि सबसे ज्यादा बना चुका था. आखिरी ओवर में टेक्टर ने शॉट गेंद डाली, टेक्टर ने पुल करके खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद किनारे पर लगी और एक बार फिर इशान किशन ने कैच लेलिया. 47 गेंदो में 53 रन बनाकर हैरी आउट हो गए. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- बेन स्टोक्स लेंगे संन्यास! NZ सीरीज के तीसरे टेस्ट के बीच लिया बड़ा फैसला 

Advertisement
मैच का हाल

इसी ओवर की आखिरी गेंद पर लियम मैकार्थी भी प्रिंस यादव का शिकार बने. उनकी ऑफ कटर गेंद पर लियम बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में थे लेकिन गेंद को मिसटाइम कर गए. महज 2 बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर लियम आउट हुए. प्रिंस ने अपने चार ओवर के स्पैल को तीन विकेट और 22 रन देकर पूरा किया.  वहीं आयरलैड की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इस टीम ने 154 रन बनाए. 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड की टीम ने संभल कर बल्लेबाजी की. हैरी टेक्टर ने बेंजामिन के साथ 65 रन की साझेदारी की. इस समय लग रहा था कि वह आय़रलैंड की टीम 180 तक पहुंच जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. भारतीय गेंदबाजों ने कमबैक किया और टीम को 154 पर रोक दिया. 

वीडियो: Ireland में Gautam Gambhir, उधर Sri Lanka टेस्ट में क्या हो गया?

Advertisement