The Lallantop

जय मूंदड़ा की काट नहीं ढूंढ पाए इंडियन बैटर्स,आयरलैंड ने किया क्लीन स्वीप

आयरलैंड ने टीम इंडिया को T20 सीरीज में 2-0 से क्लीन क्लीन स्वीप कर दिया है. दूसरे मैच में टीम इंडिया के बैटर पेसर जय मूंदड़ा (Jai Moondra) की काट नहीं ढूंढ पाए. उन्होंने मैच में 3 विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
जय मूंदड़ा ने दूसरे T20I में तीन विकेट लिए. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जय मूंदड़ा ने दूसरे T20I मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए और आयरलैंड को एक रन से जीत दिलाई।
  • टीम इंडिया ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी, लेकिन आयरलैंड ने 154 रन बनाए और भारत 153 रन पर सिमट गया, जिससे आयरलैंड ने श्रृंखला 2-0 से जीती।
  • जय मूंदड़ा की इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला, जिसके बाद उनकी गेंदबाजी पर ध्यान बढ़ा।

जय मूंदड़ा (Jai Moondra) ने  दूसरे T20I में भारत के खिलाफ फिर शानदार बॉलिंग की. आयरलैंड के इस लेफ्ट हैंड पेसर की काट इंडियन बैटर नहीं ढूंढ पाए. उन्होंने सटीक लाइन लेंथ पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने का रूम नहीं मिला. जय मूंडदा ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए पहले ही ओवर में दोनों ओपनर को आउट कर दिया.  उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर आयरलैंड ने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को एक रन से हराया.  इसी के साथ होस्ट टीम ने दो मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मूंदड़ा ने लिए 3 विकेट

जय मूंदड़ा ने दूसरे T20I में भी पहले मैच जैसा कंट्रोल दिखाया. उनकी गेंदों के आगे इंडियन बैटर स्ट्रगल करते नजर आए. भारत की पारी के पहले ही मैच में उन्होंने इम्पैक्ट डाला. इस दौरान जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन को फिर पहली ही गेंद पर फंसा लिया.

उन्होंने ओवर की पहली गेंद लेंथ बॉल डाली. इसे संजू ने फ्लिक करने की कोशिश की. गेंद बैट पर आने के बजाय सीधे पैड पर लगी. मूंदड़ा ने LBW की अपील की और अंपायर ने संजू को आउट दे दिया. यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप पर हिट कर रही थी. संजू खाता नहीं खोल पाए.

Advertisement

पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन ने एक रन लेकर एंड चेंज कर लिया. अब स्ट्राइक पर विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा थे. मूंदड़ा ने शॉर्ट बॉल डाली. अभिषेक ने इसे पुल किया. गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया. थर्ड मैन एरिया में खड़े मैथ्यू होलार्ड ने कैच लपक लिया. अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हुए.

श्रेयस को भी सस्ते में निपटाया

जय मूंदड़ा दो विकेट लेने के बाद और अग्रेसिव हो गए. वह टीम इंडिया की इनिंग्स का तीसरा ओवर डालने आए. पहली दो गेंदों पर सिंगल रन आया. तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका लगाकर अपने तेवर दिखाए. यह बात मूंदड़ा के दिल पर लगी. उन्होंने अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ डाली. गेंद एंगल के साथ बाहर निकल रही थी. श्रेयस ने ऑफ साइड पर स्ट्रोक लगाने की कोशिश की. लेकिन, बॉल ने बैट का इनसाइड एज लिया और स्टंप्स में चली गई. श्रेयस 7 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें: राजस्थान का लड़का, आयरलैंड के लिए डेब्यू! कहानी जय मूंदड़ा की, जिसने पहली बॉल पर संजू को किया बोल्ड

Advertisement

जय मूंदड़ा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में भी 2 विकेट लिए थे. यह सीरीज उनके लिए यादगार रही. जय मूंदड़ा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 2 मैचों में 5 विकेट चटकाए. 

मैच में क्या हुआ?

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर बॉलिंग चुनी. होस्ट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 154 रन बनाए. आयरलैंड के लिए हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. जबकि, बेन कैलिट्ज ने 37 रनों की पारी खेली.

भारत को मैच जीतने के लिए 155 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, टीम इंडिया 20 ओवर्स में 9 विकेट पर 153 रन ही बना पाई. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 55 रन तिलक वर्मा ने बनाए. मेजबान टीम ने यह मुकाबला 1 रन से जीता. मैच में जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने 3-3 विकेट लिए. आयरलैंड ने 2 T20I मैचों की सीरीज में भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया.

जय मूंदड़ा को मैच में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए प्लेयर ‘ऑफ द मैच, और पूरी सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस करने के लिए ’प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड से नवाजा गया. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement