The Lallantop

आयरलैंड के ख‍िलाफ सुंदर फ्लॉप, टीम में जगह पर भी उठा सवाल

वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में स्ट्रगल किया. मैच में वह बॉलिंग में लय नहीं पकड़ पाए. आयरलैंड के बैटर्स ने उनके खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. सुंदर ने एक ओवर में 19 रन लुटाए.

Advertisement
post-main-image
वॉशिंगटन सुंदर आयरलैंड के खिलाफ बॉलिंग और बैटिंग में फ्लॉप रहे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वॉशिंगटन सुंदर ने भारत और आयरलैंड के पहले T20I मैच में एक ओवर में 19 रन लुटाए और पूरे मैच में केवल एक ओवर ही गेंदबाजी की।
  • सुंदर की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें आगे गेंदबाजी से बाहर रखा, जबकि आयरलैंड ने 182 रन बनाए।
  • इस प्रदर्शन के बाद भारत की टीम प्रबंधन को वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करने पर ध्यान देना होगा।

वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में ऑफ कलर दिखे. उन्होंने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सबमें टीम को निराश किया. उन्होंने मैच में सिर्फ एक ओवर डाला. आयरिश बैटर जॉर्ज डॉकरेल (George Dockrell) और गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) ने उनके खिलाफ करारे शॉट्स लगाए. यही वजह रही कि कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने उनसे एक ओवर ही बॉलिंग कराई.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक ओवर में लुटाए 19 रन

कप्तान श्रेयस आय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर को 16वें ओवर में अटैक पर लगाया. ओवर की पहली गेंद पर उनके सामने जॉर्ज डॉकरेल थे. सुंदर की पहली गेंद पर रन नहीं बना. ओवर की दूसरी गेंद ‘नो बॉल’ थी. इस पर डॉकरेल ने छक्का जड़ दिया. छक्का खाने के बाद, सुंदर प्रेशर में आ गए. उन्होंने अगली गेंद वाइड डाली.

वॉशिंगटन सुंदर ने ओवर की दूसरी गेंद डॉकरेल के पैड पर की. इस गेंद पर डॉकरेल ने अक्रॉस द लाइन जाते हुए चौका लगाया. तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ थी. जिस पर डॉकरेल ने सिंगल लेकर छोर बदल लिया.

Advertisement

वॉशिंगटन की चौथी गेंद पर गैरेथ डेलानी स्ट्राइक पर थे. सुंदर ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेथ बॉल डाली. गेंद अच्छी थी, लेकिन सुंदर अनलकी रहे. डेनाली ने गेंद पर बैट चलाया और बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बाउंड्री के बाहर चली गई. सुंदर ने पांचवीं गेंद फिर गुड लेंथ पर डाली, जिस पर डेनाली ने सिंगल लिया.

ये भी पढ़ें: वैभव का क्यों नहीं हुआ T20I डेब्यू? कप्तान श्रेयस ने बताई वजह

जॉर्ज डॉकरेल आखिरी बॉल पर स्ट्राइक पर थे. सुंदर ने गुड लेंथ पर तेज गेंद की. डॉकरेल ने उनकी गेंद को एक्स्ट्रा कवर की तरफ पंच किया. लास्ट बॉल पर एक रन आया. इस तरह वॉशिंगटन सुंदर अपने पहले ओवर में काफी महंगे रहे. उन्होंने 19 रन दिए. बाद में कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनसे मैच में आगे बॉलिंग नहीं करवाई. इससे पहले, फील्डिंग में भी सुंदर ने बड़ी गलती की थी. उन्होंने 13वें ओवर में लॉर्कन टकर का बाउंड्री पर कैच छोड़ दिया.  

Advertisement

बॉलिंग के बाद बैटिंग में भी उनका प्लॉप शो जारी रहा. छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुंदर से तेज रन बनाने की उम्मीद थी. लेकिन, वह आयरलैंड के बॉलर्स के खिलाफ स्ट्रगल करते दिखे. सुंदर 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए. 

आयरलैंड ने बनाए 182 रन

आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले T20I में शानदार बैटिंग की. होस्ट टीम ने अपनी इनिंग्स में 182 रन स्कोर किए. आयरलैंड के टॉप स्कोरर कप्तान लोरकन टकर रहे. उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों के जरिए 50 रन बनाए.

लोरकन टकर के अलावा, गैरेथ डेनाली ने भी दमदार बैटिंग की. उन्होंने 32 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. डेनाली ने अपनी इनिंग्स में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. भारत की तरफ से हर्षित राणा ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 24 रन देकर 3 विकेट लिए.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement