प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर को खत्म हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना की. इस दौरान उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे जोश और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला किया. इन खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है. 20वें एशियाई खेल 19 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेले गए.
एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- 'आपने देश को... '
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत मेडल जीतने के मामले में चौथे नंबर पर रहा. 16 दिनों तक चले इन खेलों में भारतीय एथलीटों में अलग-अलग इवेंट्स में 85 मेडल हासिल किए.

एशियन गेम्स 2026 खत्म होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल के हर मेंबर के योगदान की सराहना की. इस बीच उन्होंने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की तारीफ की. पीएम मोदी ने X पर लिखा,
एशियन गेम्स 2026 के समापन पर मैं भारतीय दल के हर मेंबर को बधाई देता हूं. सभी प्लेयर्स ने पूरे दृढ़ संकल्प, जोश और शानदार खेल भावना के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया. सभी मेडल जीतने वाले प्लेयर्स को भी बधाई. उनके प्रदर्शन ने पूरे देश को खुशी दी है.
पीएम मोदी ने आगे लिखा,
चौथे नंबर पर रहा भारतउम्मीद है कि ये खेल आने वाले वर्षों में प्लेयर्स को और बड़ी अचीवमेंट हासिल करने के लिए मोटिवेट करेंगे. साथ ही, देश में ग्रासरूट लेवल पर खेलों को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे.
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत मेडल जीतने के मामले में चौथे नंबर पर रहा. 16 दिनों तक चले इन खेलों में भारतीय एथलीटों में अलग-अलग इवेंट्स में 85 मेडल हासिल किए. इन 85 मेडल्स में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
अगर, एशियन गेम्स 2026 में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले देशों की बात करें, तो चीन पहले नंबर पर है. चीन ने कुल 341 मेडल जीते. मेजबान जापान 269 मेडल जीतकर दूसरे नंबर पर रहा. इस लिस्ट में साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर है, उसने एशियन गेम्स 2026 में 150 मेडल अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें: एशियाड 2026 खत्म, 84 मेडल्स के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत, 'मेडलवीरों' की पूरी लिस्ट
आखिरी के 2 दिन रहा भारत का दबदबाएशियन गेम्स 2026 में भारत ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों और टीमों ने शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग और बैडमिंटन में अपनी छाप छोड़ी. एशियन गेम्स में आखिरी के दो दिन भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा. लास्ट के 2 दिन में भारतीय एथलीटों ने 11 गोल्ड मेडल अपने नाम किए. इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मेडल टैली में चौथे नंबर पर फिनिश किया.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार









