ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग (BBL) के 2026-2027 सीजन की शुरुआत भारत में होगी. सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने संयुक्त रूप से इसका ऐलान किया.
भारत में खेला जाएगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच, जान लें वेन्यू और तारीख
BBL 2026-2027 सीजन का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज (Anthony Albanese) ने संयुक्त रूप से इसकी घोषणा की.


बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित T20 लीग है. इसका क्रेज IPL की तरह है. भारत में BBL की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. BBL के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब लीग का मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर खेला जाएगा. यह भी पहली बार होगा जब भारत किसी विदेशी लीग का मैच होस्ट करेगा. इससे पहले भारत IPL के मैच साउथ अफ्रीका और UAE में करा चुका है.
पीएम मोदी ने क्या कहा?10 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बनीज भी थे. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस साल BBL का एक मैच भारत में होगा.
पीएम मोदी के मुताबिक,
MCG आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. पहली भारत ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच. दूसरा, दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, एक साझा जुनून है. लेकिन, आज यहां किसी लास्ट ओवर फिनिश का कोई प्रेशर नहीं है. आज केवल यहां खेल की खुशी है. हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है.
पीएम मोदी ने आगे कहा,
कब होगा BBL मैच?मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मैच भारत में चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.
बिग बैश लीग 2026-2027 सीजन का ओपनिंग मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा. यह मुकबला 12 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा. एमए चिंदबरम स्टेडियम को मेलबर्न रेनेगेड्स का होम ग्राउंड माना जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर बाद 2 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा.
IPL होस्ट करना चाहता है ऑस्ट्रेलियाइस दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने IPL होस्ट करने में दिलचस्पी दिखाई है. CA को उम्मीद है कि अगर BCCI कोई मैच विदेश में कराता है, तो भविष्य में IPL मैच होस्ट करने की नींव रखी जा सकती है.
BBL के एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉबसन ने AFR Weekend से कहा,
हमारे कुछ क्लबों ने यह सोचने में दिलचस्पी दिखाई है कि यहां पर IPL मैच होस्ट करना कैसा रहेगा?
डॉबसन ने आगे बताया कि हम यह भी देखना चाहेंगे कि पूरे भारत से BBL के फैंस मैच देखने चेन्नई आएं. हम स्टेडियम भरना चाहते हैं. हम यह भी चाहते हैं कि यह असली BBL मैच का एक्सपीरिएंस हो. जिसमें बहुत सारे लोग, रंग, शोर, संगीत और शानदार क्रिकेट हो. हमें लगता है कि यह काफी ऐतिहासिक होगा.
ये भी पढ़ें: गंभीर के बाद कप्तान श्रेयस ने भी दिया ट्रांजिशन फेज का 'बहाना'
चेपॉक को क्यों चुना गया?चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम को BCCI और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की मंजूरी के बाद चुना गया है. इस साल मई में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BBL का एक जॉइंट डेलीगेशन शहर और स्टेडियम का जायजा लेने चेन्नई आया था. जॉइंट डेलीगेशन ने CSK और SRH के बीच खेले गए मैच के दौरान BCCI प्रेसीडेंट मिथुन मन्हास और CEO हेमांग अमीन से मुलाकात की थी. इसके बाद, BBL मैच होस्ट करने के लिए चेपॉक के नाम पर मुहर लगी थी.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया










