भारतीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का चैलेंज कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने E20 को लेकर चल रहे विवाद पर कहा है कि वो साबित कर सकते हैं कि E20 से गाड़ियों में परेशानी आ रही है. उनका दावा है कि जहां केंद्रीय मंत्री ने केवल उदाहरण पेश करने को कहा था वहां वो 10 ऐसे लोगों को सामने लाकर खड़ा कर सकते हैं. मगर उनकी एक शर्त है.
E20 पर गडकरी का चैलेंज तहसीन पूनावाला ने किया एक्सेप्ट, बोले- '10 लोगों के साथ तैयार हूं'
Tehseen Poonawalla: एक्टिविस्ट तहसीन पूनावाला ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि उनके पास 10 ऐसे लोग हैं जिनकी गाड़ियों में एथेनॉल की वजह से परेशानी आ रही है. उन्होंने नितिन गडकरी के एक बयान के बाद यह वीडियो जारी किया है.


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया टुडे को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा था कि E20 को लेकर कोई परेशानी नहीं है. प्रदर्शनकारियों और आलोचकों के दावे झूठे हैं. इसपर उन्होंने E20 के प्रदर्शकारियों और आलोचकों को चैलेंज किया कि क्या वो एक भी ऐसा केस लाकर दिखा सकते हैं, जिसकी गाड़ी E20 की वजह से खराब हुई हो? अब इसी चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए तहसीन ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है.
क्या कहा एक्टिविस्ट ने?तहसीन पूरे एथेनॉल विवाद पर ऑनलाइन मुहिम चलाकर बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा,
‘मैं आदरणीय हरदीप पुरी और नितिन गडकरी को ये बताना चाहता हूं कि उनका चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया गया है. शुक्रवार यानी 10 जुलाई को मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि आप मुझे अपॉइंटमेंट दीजिए मिलने का. मीडिया के सामने मैं आपको 4-10 ऐसे लोग लाकर दूंगा जिनकी गाड़ी एथेनॉल की वजह से ख़राब हुई है. मैं ये बता देना चाहता हूं कि इन लोगों का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है.’
तहसीन ने पेट्रोलियम मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री को खुला चैलेंज दिया है. लेकिन उनकी शर्त है कि मीडिया के सामने ही बातचीत होगी. उन्होंने एक दूसरे वीडियो में बताया कि वो नितिन गडकरी के घर के बाहर धरना देने वाले थे. लेकिन उनका दावा है कि पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया.
ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल को अटॉर्नी जनरल ने 'एक्सपेरिमेंट' बोला था, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का वीडियो आया
क्यों उठी ये मांग?यह पूरा विवाद पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने को लेकर है. एथेनॉल गन्ने या अनाज से बनता है. सरकार चाहती है कि देश की सभी गाड़ियों में एथेनॉल मिक्स्ड पेट्रोल का इस्तेमाल हो, जिसे E20 कहते हैं. लोगों का दावा है कि इससे न केवल माइलेज में कमी आ रही है, बल्कि वाहनों में टूट-फूट भी बढ़ रही है. केंद्र सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए विशेषज्ञों के हवाले से बताया है कि ई20 उनके ई10 वाहनों के लिए भी ठीक है, जिसे आलोचक मानने को तैयार नहीं हैं.
वीडियो: टल सकता है पेट्रोल में 25% Ethanol मिलाने का फैसला, E20 पेट्रोल ने बवाल काम कर दिया?










