The Lallantop

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' देखकर निकली पब्लिक ने क्या बताया?

'धमाल 4' में AI का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, जिसने दर्शकों को नाराज़ कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
'धमाल 4' के अंत में मेकर्स ने ‘धमाल 5’ की अनाउंसमेंट भी कर दी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • धमाल 4, जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की वापसी हुई है, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है।
  • फिल्म के मिक्स्ड रिस्पॉन्स के पीछे इसके ट्रेलर की मिली-जुली प्रतिक्रिया और एआई विजुअल्स के आलोचना के कारण दर्शकों में विरोधाभास है।
  • धमाल 4 को मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर कुछ दर्शक इसे बोरिंग और क्रिंज कॉमेडी मान रहे हैं, जबकि कुछ ने इसमें कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग की अच्छी बातें भी नोट की हैं।

Ajay Devgn की मल्टीस्टारर फिल्म Dhamaal 4 आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. इसमें एक बार फिर Arshad Warsi, Riteish Deshmukh और Jaaved Jaaferi की ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी हुई है. फिल्म के ट्रेलर को लोगों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला था. मगर आज मूवी देख चुके लोगों को ‘धमाल 4’ कैसी लगी, बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म के शुरुआती रुझानों की बात करें तो अजय देवगन की इस मूवी को जनता से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोग इसे क्रिंज कॉमेडी कह रहे. वहीं कई इसके AI विजुअल्स की आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,

"बन गया कूल. धमाल 4 यानी क्रिंज कॉमेडी. बच्चों को भी हंसी नहीं आएगी."

Advertisement
dhamaal 4
यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"धमाल 4 कुछ ऐसा है कि आपको पहले से ही पता था कि फिल्म में क्या मिलने वाला है. बिना किसी एक्सपेक्टेशन के बावजूद भी फिल्म असर नहीं छोड़ती. ओवरऑल भी ये धमाल वाले नजरिए से हिट और मिस है. मोमेंट्स हैं मगर वो भी काफी खिंचे हुए महसूस होते हैं. हालांकि, अजय देवगन को उस कॉमिक अंदाज़ में फिर से देखना अच्छा लगा."

dhamaal 4
यूजर का कमेंट.

तीसरे को फिल्म देखते-देखते अक्षय कुमार की याद आ गई. उसने मिक्स्ड रिएक्शन देते हुए लिखा, 

Advertisement

"पूरी फिल्म बेहद बोरिंग है. हमें मान लेना चाहिए कि हर कोई अक्षय कुमार नहीं हो सकता, जो सबसे बेकार जोक्स को भी मजेदार बना दें. फिल्म में कई ऐसे मौके आते हैं, जो अच्छे बन सकते थे. लेकिन ठीक से अमल न करने और परफॉर्मेंस की कमजोरी की वजह से उनका कोई असर नहीं पड़ता. संजय मिश्रा फिल्म में थोड़ी राहत लाते हैं. ऐसे भी कुछ जोक्स हैं, जो चेहरे पर हल्की-सी मुस्कान ले आते हैं. टियर-2 और टियर-3 शहरों के बच्चों को ये फिल्म पसंद आ सकती है. लेकिन बड़ों के लिए इसमें कुछ खास नहीं है."

dhamaal 4
यूजर का कमेंट.

चौथे यूजर ने फिल्म के अच्छे-बुरे सभी पक्षों पर बात करते हुए कमेंट किया,

"धमाल 4 एक ऐसी मजेदार फिल्म है, जिसमें कोई डल मोमेंट नहीं. जहां तक इसकी पॉजिटिव बातें हैं, अरशद वारसी और संजय मिश्रा की टाइमिंग अच्छी है. जावेद जाफरी की डायलॉग डिलीवरी हर किसी से बेहतर है. अजय देवगन अपने कॉमिक एक्सप्रेशन से छा जाते हैं. इंद्र कुमार की राइटिंग अच्छी है. कॉमिक टाइमिंग के बैकग्राउंड म्यूजिक, सीन को मजेदार बना देते हैं. फर्स्ट हाफ अच्छा है. नेगेटिव बात ये है कि फिल्म में काफी ज्यादा AI का इस्तेमाल किया गया है. कुछ सीन्स अति लगते हैं. रवि किशन मिस-मैच हैं. फिर भी, फर्स्ट हाफ अच्छा लगता है."

dhamaal 4
यूजर का कमेंट.

पांचवें यूजर ने लिखा,

"धमाल 4 बिलो एवरेज फिल्म है. वेलकम टू द जंगल इससे कहीं बेहतर थी."

dhamaal 4
यूजर का कमेंट.

'धमाल 4' को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है. टी-सीरीज वाले भूषण कुमार इसके प्रोड्यूसर हैं. अजय देवगन के अलावा इसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री, रवि किशन, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और उपेन्द्र लिमाए जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 

वीडियो: 'धमाल 4' की कास्टिंग पर अनिल कपूर ने ली चुटकी, कहा-अजय ने मना किया होगा?

Advertisement