The Lallantop

'मुझे नरेंद्र नाम से नफरत है', पीएम मोदी के सामने भारतीय बॉक्सर ने ये क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. पीएम ने सभी को शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी. इसमें सिल्वर जीतने वाले बॉक्सर नरेंद्र भी शामिल थे.

Advertisement
post-main-image
बॉक्सर नरेंद्र से साथ पीएम नरेंद्र मोदी. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बरवाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 90+ किलोग्राम वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता और पीएम मोदी ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर मुलाकात की।
  • नरेंद्र बरवाल ने 2015 में मिलिट्री गेम्स में एक पाकिस्तानी बॉक्सर से मुकाबला किया, जहाँ उनसे प्रतियोगिता जीतना महत्वपूर्ण माना गया तथा दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।
  • राश्ट्रिय खेल मंच पर नरेंद्र के प्रदर्शन के बाद उन्होंने फाइनल मैच में हार के बावजूद अगली बार स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखा है और पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मिलने के बाद सभी को बधाई दी।

भारतीय बॉक्सर नरेंद्र बरवाल के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स बेहद खास रहे. उन्होंने 90+ किलोग्राम वेट कैटेगरी में देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया. सेना के इस बॉक्सर ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया. वह भी उन लोगों में शामिल थे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के लिए अपने कार्यालय बुलाया था. नरेंद्र ने यहां पीएम को अपने नाम को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया पाकिस्तानी बॉक्सर ने उनसे हारने के बाद कहा था कि उन्हें नरेंद्र नाम से नफरत है.

Advertisement
नरेंद्र ने सुनाया किस्सा

नरेंद्र बरवाल ने बताया कि साल 2015 में वह मिलिट्री गेम्स में हिस्सा लेने गए थे. उन्हें पहले ही राउंड में पाकिस्तानी बॉक्सर का सामना करना था. जैसे ही बात उनके कोच को पता चली तो उन्हें खास मैसेज मिला. उनके साथियों ने कहा कि चाहे जो हो जाए उन्हें यह मैच जीतना ही है. नरेंद्र ने भी यह मैच जीतने के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया.

इस मैच में दोनों ही खिलाड़ी काफी अग्रेसिव हो कर खेले.  नरेंद्र ने बताया ने पाकिस्तानी मुक्केबाज के खिलाफ वह गेम 4-1 से जीतने में सफल रहे, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें पाकिस्तानी मुक्केबाज से कड़ी टक्कर मिली. लेकिन आखिरी राउंड में नरेंद्र ने ज्यादा अग्रेसिव खेल दिखाया और मैच को 3-2 से अपने नाम कर लिया. 

Advertisement

लेकिन मैच के दौरान ही दोनों मुक्केबाजों के सिर आपस में टकरा गए, जिसके चलते दोनों के कट लग गया. लेकिन यह मैच भारतीय बॉक्सर नरेंद्र के नाम रहा. इस समय उनके जो कोच थे, उनका नाम भी नरेंद्र था. इसी को लेकर पाकिस्तानी बॉक्सर ने उनसे कहा,

आपका नाम नरेंद्र है. आपके कोच का नाम नरेंद्र है. आपके प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र है. मुझे नरेंद्र नाम से नफरत है.

नरेंद्र की बात सुन हंसने लगे पीएम

यह बात सुनकर पीएम हंसने लगे. नरेंद्र ने बताया था कि उनका टारगेट गोल्ड था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया. नरेंद्र को फाइनल में इंग्लैंड के डामार थॉमस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा वि वह अगली बार गोल्ड जीतेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 9 साल पहले टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गई टीम इंडिया ने कैसा परफॉर्म किया था? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर लौटे सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी. उन्होंने सभी को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. पीएम मोदी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर खिलाड़ियों से हुई मुलाकात का एक छोटा वीडियो शेयर किया. ग्लास्गो में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और देश ने कुल 39 पदक जीते. इनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं.

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे वनडे करियर का आखिरी मैच?

Advertisement