मुंबई के धाकड़ बैटर सरफराज खान को दोबारा टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है. 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज को चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया है. सुदर्शन पिछले महीने श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में ही चोटिल हो गए थे. उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी. पहले उन्हें टीम में शामिल किया गया था. लेकिन, पूरी तरह से रिकवर नहीं होने के कारण वो सीरीज से बाहर हो गए हैं.
साई सुदर्शन की जगह मुंबई के धाकड़ बैटर की टीम इंडिया में एंट्री!
Ind vs SL : टीम इंडिया के नंबर 3 बैटर Sai Sudharsan चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब मुंबई के धाकड़ बैटर को टीम में शामिल कर लिया गया है.

सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) में चोट से उबर रहे हैं. BCCI ने बताया कि सुदर्शन की चोट में काफी सुधार हुआ है. मेडिकल टीम लगातार उनकी रिकवरी पर निगरानी रखे है. सरफराज को लेकर दिए गए अपडेट में BCCI ने बताया,
सेलेक्शन कमिटी ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है.
सरफराज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले कोलंबो में भारतीय टीम से जुड़ेंगे. 28 साल के सरफराज ने भारत के लिए अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं. उनका आखिरी टेस्ट 2024 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ था. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने 150 रनों की एक पारी भी खेली थी. वो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी टीम इंडिया के साथ गए थे. लेकिन, उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल सकी थी. इसके बाद से ही उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी.
ये भी पढ़ें : 'सचिन बेस्ट बैट्समैन, लेकिन सबसे महान नहीं...', ब्रेट ली ने किसे बताया बेस्ट क्रिकेटर?
पडिक्कल की दावेदारी मजबूतभले ही सरफराज टीम में शामिल हो गए हैं. लेकिन, शायद ही उन्हें प्लेइंग XI में मौका मिले. साई सुदर्शन की जगह नंबर 3 स्पॉट के लिए देवदत्त पडिक्कल ने अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है. उन्होंने प्रैक्टिस मैच की पहली इनिंग्स में नाबाद 142 रनों की पारी खेली थी. साथ ही पिछले डोमेस्टिक सीजन उन्होंने लगातार शानदार बैटिंग करके सेलेक्टर्स को प्रभावित किया था. पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी में देवदत्त ने 530 से ज़्यादा रन बनाए थे.
भारत की अपडेट हुई टीम : शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.
वीडियो: गुरनूर बरार का मैच में कितने विकेट चटकाए?











