Salman Khan फिलहाल Vamshi Paidipally की SVC63 में व्यस्त हैं. मगर अपने कमबैक के लिए वो बैक टु बैक कई बड़ी फिल्मों पर दांव लगाने जा रहे हैं. इस कड़ी में उनकी अगली फिल्म The Family Man और Farzi वाले Raj & DK के साथ होने वाली है. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म को लेकर फैन्स के साथ इंडस्ट्री में भी भारी एंटिसिपेशन है. आलम ये है कि कई बड़े प्रोडक्शन हाउस इस फिल्म पर पैसा लगाना चाह रहे हैं. इसमें Pushpa वाली Mythri Movie Makers भी शामिल है.
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म पर पैसा लगाने के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़ मच गई!
'पुष्पा' के प्रोड्यूसर्स से लेकर कई अन्य लोग सलमान और राज एंड डीके की फिल्म पर पैसा लगाने के लिए कतार में!

सलमान खान के इस सुपरहीरो प्रोजेक्ट को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही थी. फिर पिछले हफ्ते मालूम चला कि फाइनली सलमान ने वो फिल्म साइन कर ली है. हालांकि मेकर्स या सलमान ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है. मगर खबरों के मुताबिक ये फिल्म विल स्मिथ की ‘हैनकॉक’ की तर्ज पर हो सकती है. इसमें सलमान एक ऐसे सुपहीरो का रोल करने वाले हैं, जो हीरोगिरी करके थक गया है. अब शांति से आगे की ज़िंदगी बिताना चाहता है. मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बन जाती हैं कि उसे वापस उसी दुनिया में लौटना पड़ता है.
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान और राज एंड डीके की इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के मामले में मैत्री मूवी मेकर्स का नाम सबसे आगे चल रहा है. उनके अलावा एक और प्रोडक्शन हाउस ने भी इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है. मगर ये फिल्म किसके साथ बनेगी, इसको लेकर अभी आखिरी फैसला होना बाकी है. मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही साफ होगा कि आखिर इस बड़े प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी किस प्रोडक्शन कंपनी को मिलती है.
मैत्री मूवी मेकर्स ने 'जाट' के ज़रिए हिंदी सिनेमा में एंट्री ली थी. सनी देओल स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. उसके बाद से कंपनी लगातार हिंदी फिल्मों में अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अगर सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म को प्रोड्यूस करने का मौका मैत्री को मिलता है, तो ये कंपनी के लिए हिंदी मार्केट में एक बड़ा कदम होगा. खबरें ये भी हैं कि सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी इस फिल्म से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ेंगे. मगर वो इकलौते प्रोड्यूसर नहीं होंगे.
पिंकविला की मानें तो सलमान इसी साल नवंबर में इस राज एंड डीके वाली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. प्रोड्यूसर दिल राजू बता चुके हैं कि अक्टूबर में सलमान की SVC63 की शूटिंग पूरी हो जाएगी. इसके बाद वो कुछ दिनोे का ब्रेक लेकर सीधे राज एंड डीके वाले प्रोजेक्ट पर लगने वाले हैं. खबर है कि मेकर्स इस मूवी को 'द बैटमैन' जैसे ग्राउंडेड स्टाइल में बनाना चाहते हैं. वहीं फिल्म के VFX के लिए उन्होंने 8 ऑस्कर जीतने वाली विजुअल इफेक्ट्स कंपनी Weta FX को ऑनबोर्ड किया है. इस कंपनी ने दुनिया की कुछ सबसे पॉपुलर और हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के VFX का काम किया है. इनमें ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और 'अवतार' ट्रिलजी तो हैं ही. साथ ही ‘किंग कॉन्ग’, 'मैन ऑफ स्टील', 'डेडपूल', 'द बैटमैन' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' जैसी मूवीज़ भी शामिल हैं.
वीडियो: सलमान खान इसी साल शुरू करेंगे राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म पर काम?












