The Lallantop

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर नाटक शुरू! बाबर की हुई वापसी तो ODI टीम से ड्रॉप हो गए रिजवान

बाबर आजम की पाकिस्तान की वनडे टीम में 195 दिनों बाद वापसी हुई है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे 16 नवंबर 2025 को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम ने मार्च 2026 में आखिरी वनडे खेला था. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान ने 30 मई से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यों वाली टीम घोषित की है, जिसमें बाबर आजम और तीन नए खिलाड़ी शामिल हैं।
  • पाकिस्तान की टीम में बदलाव की वजह पिछले मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ हुई 2-1 की हार और चार नए प्लेयर्स को छोड़ना बताया गया है।
  • इस सीरीज में बाबर आजम और नसीम शाह ने 6 महीने बाद वापसी की है जिससे टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर असर पड़ने की संभावना है।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ODI मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. 16 सदस्यीय टीम में बाबर आजम (Babar Azam) की वापसी हुई है. इसके अलावा,  टीम में तीन नए प्लेयर्स को शामिल किया गया है. ये तीन नए चेहरे हैं विकेटकीपर बैटर रोहेल नजीर, लेफ्ट आर्म स्पिनर अराफात मिन्हास और पेसर अहमद दानियाल. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 30 मई से पाकिस्तान में खेली जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) करेंगे. सलमान आगा को वाइस-कैप्टन बनाया गया है. विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को 16 मेंबर्स वाली टीम में जगह नहीं मिली है.

6 महीने बाद बाबर की वापसी

पाकिस्तान की वनडे टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम की 6 महीने बाद वापसी हुई है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी ODI मैच 16 नवंबर 2025 को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उसके बाद, उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

Advertisement

बाबर के अलावा पाकिस्तान की टीम में जिन दो अनुभवी प्लेयर्स की वापसी हुई है, वो हैं शादाब खान और नसीम शाह. नसीम भी 6 महीने बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में लौटे हैं. वह आखिरी बार नवंबर 2025 में बाबर के साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे.

ये भी पढ़ें: CSK के प्लेयर्स बुरा फंसे! BCCI ने कप्तान ऋतुराज समेत पूरी टीम पर ठोका जुर्माना

वनडे में शादाब का नाम चौंकाने वाला है. उन्होंने ढाई साल बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी की है. शादाब ने अपना आखिरी वनडे 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान 11 नवंबर 2023 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे.

Advertisement
बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी हार

पाकिस्तान ने लास्ट ODI सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ मार्च 2026 में खेली थी. तब, बांग्लादेश टूर पर पाकिस्तान की तरफ से 6 नये प्लेयर्स ने वनडे में डेब्यू किया था. 3 वनडे मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था.

बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान के जिन 6 प्लेयर्स ने डेब्यू किया, उनमें फैसल अकरम, फहीम अशरफ, हुसैल तलत, मोहम्मद वसीम जूनियर और साद मसूद शामिल थे. इन चारों प्लेयर्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम में जगह नहीं मिली है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कैप्टन), सलमान अली आगा (वाइस-कैप्टन), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्नहास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, गाजी गोरी ( विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सुफियान मुकीम.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement