The Lallantop

IPL के लिए पाकिस्तानी लीग छोड़ी, जिम्बाम्ब्वे के इस पेसर को 'धमकाने' लगा पीसीबी

जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलेंगे. केकआर से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है. उनके इस फैसले से पीसीबी (PCB) काफी नाराज है.

Advertisement
post-main-image
पीसीबी ब्लेसिंग मुजरबानी पर एक्शन के मूड में है. (फोटो- AP/PTI)

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने से इनकार कर दिया है. उनके इस फैसले से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बौखला गया है. वह मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी मुजरबानी के फैसले को कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन के रूप में देख रहा है. केकेआर से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद मुजरबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम को बता दिया कि वो इस सीजन में पीएसएल नहीं खेलेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने किया था साइन

11 फरवरी को पीएसएल के लिए प्लेयर्स की नीलामी हुई थी. इस ऑक्शन में ब्लेसिंग मुजरबानी अनसोल्ड रहे थे. बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शमार जोसेफ की जगह मुजरबानी से करार किया. इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) को खिताब जिता चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 'खेलभावना' की दुहाई दे रहे थे, पाक खिलाड़ी सलमान आगा की लिटन दास ने 'गलतफहमी' दूर कर दी

Advertisement
एक्शन के मूड में पीसीबी

ब्लेसिंग मुजरबानी के इस डिसीजन से पीसीबी काफी नाराज है. बोर्ड का मानना है कि उन्होंने पीएसएल से नाम वापस लेने में इतनी देरी क्यों की? जियो स्पोर्ट्स के मुताबिक,

“पाकिस्तान सुपर लीग से देर से नाम वापस लेने पर पीसीबी मुजरबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है.”

यह लगातार दूसरा साल है जब किसी प्लेयर ने पीएसएल में पहले से कॉन्ट्रैक्ट होने के बाद आईपीएल को प्राथमिकता दी है. बीते साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉस पीएसएल टीम पेशावर जाल्मी का हिस्सा थे लेकिन, मुंबई इंडियंस से कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद उन्होंने आईपीएल को प्रायोरिटी दी.

Advertisement
मुस्तफिजुर की जगह शामिल

ब्लेसिंग मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान की जगह लेंगे. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में केकेआर ने मुस्तफिजुर को 9 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. बाद में, बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया था, जिसको लेकर काफी बवाल हुआ.

केकेआर ने क्या कहा?

ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन करने के बाद केकेआर का खेमा खुश है. फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा,

“6 फुट 8 इंच लंबे राइट हैंड बॉलर ब्लेसिंग मुजरबानी शॉर्टेस्ट फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के लीडिंग पेसर हैं. वह अपनी पेस और बाउंस के जरिए अहम मौकों पर विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं.”

फ्रेंचाइजी के मुताबिक,

मुजरबानी के पास टी20 क्रिकेट का बहुत एक्सपीरिएंस है. उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में 90 से अधिक विकेट लिए हैं. ग्लोबल लीग और टी20 इंटरनेशनल में उनकी पेस और कंसिस्टेंसी इस सीजन में केकेआर के पेस अटैक को मजबूती देती है.

टी20 वर्ल्ड कप में ढाया कहर

हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार बॉलिंग की. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते जिम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में पहुंची. इस टूर्नामेंट में मुजरबानी ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 मैचों में 13 विकेट लिए. इस दौरान उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट झटकना रही. ब्लेसिंग मुजरबानी ने वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.  

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

Advertisement