अगली बार जब आप उबर (Uber) के साथ यात्रा कर रहे होंगे तो पूरे चांस हैं कि कैब के अंदर आपकी वीडियो रिकॉर्डिंग (Uber has introduced an encrypted trip video-recording feature) हो रही होगी. अगर इतना पढ़ते ही आपको लगे कि पक्का कोई ड्राइवर या ड्राइवर प्लस क्रिएटर ऐसा कर रहा होगा तो ऐसा एकदम नहीं है. खुद उबर ऐसा करने वाला है. दरअसल राइड-शेयरिंग और कैब बुकिंग ने एन्क्रिप्टेड ट्रिप वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की है. उबर ने भारत में अपने लगभग 20 लाख ड्राइवर पार्टनर के लिए विवादों को सुलझाने में मदद के वास्ते एक एन्क्रिप्टेड ट्रिप वीडियो-रिकॉर्डिंग फीचर इनेबल किया है.
उबर अब करेगा वीडियो रिकॉर्डिंग, बटन आपको दबाना होगा, कहानी इतनी भर नहीं है
रिकॉर्ड माय ट्रिप फीचर एक एन्क्रिप्टेड ट्रिप वीडियो रिकॉर्डिंग है जिसका एक्सेस किसी भी ड्राइवर या उबर के कर्मचारी के पास नहीं होगा. फिर ये किया क्यों जा रहा? आइए सब जानते हैं.

ये एक एन्क्रिप्टेड ट्रिप वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसका एक्सेस किसी भी ड्राइवर या उबर के कर्मचारी के पास नहीं होगा. न तो उबर, न ड्राइवर और न ही राइडर उन रिकॉर्डिंग तक पहुंच सकते हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज केवल उन कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law Enforcement Agencies) के लिए उपलब्ध होगा जो औपचारिक रूप से कंपनी से संपर्क करेंगी.
माने अगर किसी मामले में ड्राइवर और कैब सर्विस लेने वाले के बीच कोई विवाद हुआ और उस विवाद की शिकायत पुलिस या दूसरी एजेंसियों के पास की गई तो मामला समझने के लिए एजेंसी उबर से उस राइड का फुटेज मांग सकती है. उबर इंडिया और साउथ एशिया के सप्लाई ऑपरेशंस डायरेक्टर, आदित्य कपूर ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही औपचारिक रूप से उबर से संपर्क करके इन्हें प्राप्त कर सकती हैं.
कपूर ने आगे कहा,
ऐप में मिलेगा ऑप्शन"कैब सर्विस के अनुभव को और सुरक्षित बनाने के लिए हमने ड्राइवर के लिए 'रिकॉर्ड माय ट्रिप' फीचर शुरू किया है. अगर कोई ऐसी घटना होती है जहां कोई स्थानीय प्रवर्तन एजेंसी (LEA) रिकॉर्डिंग की कॉपी चाहती है, तो केवल वे ही हमें लिखकर वह रिकॉर्डिंग प्राप्त कर सकती हैं. यह सिर्फ इसलिए किया गया है ताकि ड्राइवरों को अधिक आत्मविश्वास मिले. यदि यात्रा के दौरान कुछ होता है, तो जब LEA इसकी जांच करती है, तो हम एक पूरी तरह से निष्पक्ष राय सामने रखने में सक्षम होते हैं."
रिकॉर्ड माय ट्रिप अनिवार्य नहीं है. राइडर्स के पास उबर ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑन करने का ऑप्शन मिलेगा. ऐप में ड्राइवर के लिए भी कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं. ड्राइवरों को अनुचित संदेशों को चिह्नित करने और बिना किसी शुल्क के ट्रिप रद्द करने की सुविधा देना शामिल है. कई बार राइडर कैब के देरी से आने या फिर कनेक्ट नहीं कर पाने की वजह से ड्राइवर को उल्टे-सीधे मैसेज करने लगते हैं. ऐसे में अब ड्राइवर के पास राइड को कैंसिल करने का ऑप्शन भी होगा.
ये भी पढ़ें: दिवाली के लिए बेस्ट गिफ्ट की लिस्ट हम दे रहे, AI भी नहीं बना पाएगा
क्या होता है एन्क्रिप्टेड वीडियोप्याज के हजारों छिलकों की परत है इंस्क्रिप्शन. आपने व्हाट्सऐप चैट को लेकर हमेशा एक शब्द सुना होगा कि आपकी चैट एन्क्रिप्टेड है. आसान भाषा में कहें तो डेटा को एक विशेष कोड या एल्गोरिदम (Algorithm) के जरिए ऐसे सीक्रेट कोड में बदल दिया जाता है जिसे कोई भी सामान्य व्यक्ति या अनधिकृत सॉफ्टवेयर आसानी से देख या चला नहीं सकता. इस तरह के वीडियो को देखने या चलाने के लिए एक खास डिक्रिप्शन की (Decryption Key) या डिजिटल लाइसेंस की आवश्यकता होती है. जब आप सही प्लेटफॉर्म या अधिकृत ऐप (जैसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार या कोई सुरक्षित कॉर्पोरेट पोर्टल) पर वीडियो चलाते हैं, तो वह सिस्टम ऑटोमैटिकली उस लॉक को खोल देता है. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (Netflix, Amazon Prime आदि) अपने वीडियो की कॉपीराइट सुरक्षा के लिए DRM तकनीक का उपयोग करते हैं, जो एक प्रकार का वीडियो एन्क्रिप्शन ही है. इसके कारण यूजर स्क्रीन रिकॉर्डिंग नहीं कर पाते या वीडियो को सीधे डाउनलोड नहीं कर पाते.
इंटरसिटी उबर बाइकउबर की बाइक सर्विस अब एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए भी उपलब्ध होगी. मान लीजिए आपको दिल्ली से मेरठ या दिल्ली से आगरा जाना है तो जल्द ही आप बाइक से भी जा सकते हैं. हालांकि इंटरसिटी यात्राओं पर दूरी की पाबंदियां (distance restrictions) लागू होंगी. लिमिट हर सिटी के हिसाब से होगी. माने अगर आपका मन दिल्ली से फटफटी पर पीछे बैठकर लद्दाख जाने का है तो वो नहीं होने वाला.
रही बात रिकॉर्ड माय ट्रिप ऑप्शन की तो देख लीजिए, ऑन रखना है ऑफ.
वीडियो: Jamia Millia Islamia: भूख हड़ताल खत्म, छात्रसंघ चुनाव पर आया बड़ा फैसला













