The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Salman Agha calls for sportsman spirit on run out Litton Das said this was not charity match

'खेलभावना' की दुहाई दे रहे थे, पाक खिलाड़ी सलमान आगा की लिटन दास ने 'गलतफहमी' दूर कर दी

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बैटर सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) विवादास्पद तरीके से रन आउट हुए. इसको लेकर काफी चर्चा हुई. अब इस मुद्दे पर खुद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
pic
14 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:53 PM IST)
Salman Ali Agha, Liton Das, Salman Ali Agha run out, Liton Das on Salman Ali Agha run out
सलमान अली आगा के रन आउट होने पर काफी बवाल हुआ. (फोटो- AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बांग्लादेश और पाकिस्तान (Bangladesh vs Pakistan) के बीच 13 मार्च को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मीरपुर के शेरे-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया. यह मैच पाकिस्तान के बैटर सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की वजह से सुर्खियों में है. वह इस मुकाबले में विवादास्पद तरीके से रन आउट हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ‘स्पोर्ट्समैनशिप’ को लेकर बहस छिड़ गई. इसी बीच, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बांग्लादेश के खिलाड़ी को ‘खेल भावना’ दिखानी चाहिए. जबकि कई लोगों ने कहा कि सलमान आगा का रन आउट होना नियमों के खिलाफ नहीं है.

खेल भावना दिखानी थी

सलमान अली आगा ने भी इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि ऐसी कंडीशन में मेहदी हसन मिराज को खेल भावना दिखानी चाहिए थी. मैच के बाद उन्होंने बात करते हुए कहा,

“मेरा मानना है कि क्रिकेट में ‘स्पोर्ट्समैन स्पिरिट’ होनी चाहिए. मेहदी हसन मिराज ने जो किया वह कानून के हिसाब से सही है. अगर आप मुझसे पूछें तो मैं इसे अलग तरीके से करता. मैं खेल भावना को प्राथमिकता देता. हमने पहले ऐसा कुछ नहीं किया है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे.”

ये भी पढ़ें: 'उनको पूरा हक है...', सनराइजर्स लीड्स के अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI का जवाब आया

यह चैरिटी लीग नहीं है

आगा के ऐसा कहने पर बांग्लादेश की तरफ से भी जवाब आया है. बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने आगा को नसीहत दी कि वो यहां चैरिटी लीग खेलने नहीं आए थे. लिटन दास भी ‘हीट ऑफ मोमेंट’ में शामिल थे और मैच के बाद उन्होंने डेली स्टार बांग्लादेश से बात करते हुए कहा,

“पहली बात, यहां पर कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है. यह एक इंटरनेशनल मैच है. आगा का रनआउट होना नियमों के दायरे में है. मुझे किसी एंगल से नहीं लगता कि स्पोर्ट्समैनशिप को ताक पर रखा गया. हर किसी को अपनी बात रखने का हक है लेकिन प्लेयर्स के तौर पर हमें लगा कि आउट तो आउट होता है.”

39वें ओवर में हुई घटना

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. मेहदी हसन मिराज की चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेला. मिराज ने फॉलो थ्रू में अपने पैर से गेंद को रोका. इस बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज के बाहर आ गए.  

आगा को लगा कि गेंद पूरी हो गई है. वह झुककर बॉल उठाने लगे. लेकिन, इसी बीच मेहदी हसन मिराज ने तेजी दिखाते हुए गेंद फील्ड करके स्टंप्स पर मार दी. मिराज ने रन आउट की अपील की. फील्ड अंपायर तनवीर अहमद ने यह डिसीजन थर्ड अंपायर के पास रेफर किया. तीसरे अंपायर ने सलमान अली आगा को रन आउट दे दिया. इस तरह रन आउट होने के बाद सलमान अली आगा काफी गुस्से में दिखे. उनकी बांग्लादेश के कप्तान के साथ तीखी बहस भी हुई. इस बहस में लिटन दास भी शामिल थे. पवेलियन लौटते वक्त सलमान आगा ने गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव्स ग्राउंड पर फेंक दिए.

पाकिस्तान ने की वापसी

हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान वापसी करने में सफल रहा. मेहमान टीम ने अपनी पारी में 274 रन बनाए लेकिन, बारिश की वजह से टारगेट में बदलाव किया गया. डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर बांग्लादेश को 32 ओवर में 243 रनों का टारगेट दिया गया लेकिन होस्ट टीम 23.3 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 128 रनों से जीता. 

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()