The Lallantop

चिल्लर के सर्वेसर्वा होने के दौर में पार्थिव पटेल की टीम में वापसी

तीसरे टेस्ट के लिए टीम अनाउंस.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नोटबंदी का दौर है. करारे बड़े नोट काग़ज़ के टुकड़े हुए जा रहे हैं. लोग नाले में फेंक रहे हैं. नदी में डाल रहे हैं. कबाड़ी को बेच रहे हैं. चिल्लर ही काम में आ रहे हैं. चिल्लर इस वक़्त सर्वेसर्वा हैं. और ये बात सिर्फ नोट्स पर लागू नहीं हो रही है. ये बात क्रिकेट में भी उतनी ही लागू हो रही है. इंडियन क्रिकेट टीम में पार्थिव पटेल की वापसी हो रही है. पार्थिव पटेल. टेस्ट स्क्वायड में आठ साल पहले आया नाम. आखिरी बार इंडिया के लिए चार साल पहले एक वन-डे मैच खेला था. 2002 में 17 साल 153 दिन की उमर में दुनिया का सबसे छोटी उम्र का टेस्ट विकेटकीपर पार्थिव पटेल. और मोहाली में खेलने पर वो टीम में दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. टीम में पार्थिव पटेल की वापसी इसलिए हो रही है क्यूंकि रिद्धिमान साहा की लेफ़्ट जांघ में खिंचाव आ गया था. और इसी की वजह से उन्हें तीसरे टेस्ट में खेलने की परमीशन नहीं मिली है. इसके चलते पार्थिव पटेल एकमात्र विकल्प दिखाई देते हैं. 15 घंटे पहले टीम इंडिया का अनाउन्समेंट हुआ था. उसमें गंभीर को निकालकर भुवनेश्वर कुमार को वापस बुलाया था. तीसरा टेस्ट 26 नवंबर से मोहाली में खेला जाएगा. पार्थिव पटेल को टीम में लेने का एक ये भी फ़ायदा होगा कि हमारे पास एक लेफ़्ट हैंड बैट्समैन मिलेगा. गंभीर के जाने के बाद कोई भी लेफ़्ट हैंड बैट्समैन टीम में नहीं था. साथ ही ऋषभ पंत के लिए टेस्ट में आना अभी जल्दबाजी होगी. हालांकि ऋषभ ने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में ट्रिपल हंड्रेड मारा था. और एक दूसरी सेंचुरी 48 गेंदों में मारी थी. दिनेश कार्तिक अपनी कीपिंग की वजह से पार्थिव पटेल से पिछड़ गए. पार्थिव का ग्लव वर्क काफी बेहतर है. पिछली बार जब साहा को चोट लगी थी तब नमन ओझा को जगह दी गयी थी. मगर फिलहाल वो खुद भी चोटिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement