The Lallantop

बिल्ली पालो, कुत्ता पालो मगर ऐसा तोता मत पालो जो भंडाफोड़ कर दे

पिंजरे में कैद तोता नहीं साक्षात सीबीआई ही थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

शौहर. बीवी. कामवाली. तोता. कुवैत. 

Advertisement

इन पांच चीज़ों का कॉम्बिनेशन देता है आज की सबसे बड़ी भौंचक खबर. कुवैत शहर में एक आदमी जेल जाते-जाते बचा. वजह था उसका तोता. पत्नी घर आई तो तोता कुछ-कुछ बोलने लगा. मालूम हुआ कि दो लोगों के बीच हुई बातचीत बयान कर रहा था. वो दो लोग थे उसका पति और उसी के घर में काम करने वाली कामवाली.

अरब टाइम्स के हवाले से मालूम चला कि तोता उन दोनों के बीच हुई 'फ्लर्ट भरी बातों' को उसकी बीवी के सामने रिपीट करने लगा.

Advertisement

बीवी तुरंत घर से निकली. हवाली पुलिस स्टेशन में गयी और कम्प्लेंट दर्ज कराई. अपने शौहर पर चीटिंग का आरोप लगाया. और साथ ही ये भी बताया कि उसे अपने पति पर पहले से ही शक था. उसने ये भी बताया कि जब वो घर वापस आई तो उसका पति उसके जल्दी आ जाने की वजह से काफी चकित और साथ ही नर्वस दिख रहा था.

हालांकि मामले की जांच कर रहे ऑफिसर ने बताया कि इसे क्राइम नहीं माना जा सकता क्यूंकि सबूत पर्याप्त नहीं हैं. एक तोते की कही बातें सबूत नहीं बन सकती हैं. ये भी तो सकता है कि तोते ने टीवी या रेडियो पर इन बातों को सुना हो और वहां से उसे ये बातें याद हुई हों.

गल्फ देशों में शादी के अलावा और किसी से सम्बन्ध बनाना गैर-कानूनी है. इसमें जेल होती है. बामशक्कत वाली.

Advertisement

Advertisement